Joe Root out of IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के स्टार खिलाड़ी जो रूट ने अगले साल टूर्नामेंट में भाग लेने से इंकार कर दिया है। उन्होंने ऑक्शन की रिटेंनशन लिस्ट जारी होने से पहले ही ये जानकारी दे दी है। जो रूट अब दूसरे इंग्लैंड के प्लेयर बन गए हैं जो कि आईपीएल में भाग नहीं लेंगे। इससे पहले बेन स्टोक्स भी बाहर हो चुके हैं।
रॉयल्स के साथ रूट का जुड़ाव भले ही छोटा था लेकिन प्रभावशाली था। केवल तीन मैच खेलने और केवल एक में बल्लेबाजी करने का मौका मिलने के बावजूद, रूट का टीम और उसके भीतर युवाओं पर शानदार प्रभाव पड़ा था। फ्रैंचाइज़ी ने एक बयान में उनके योगदान को स्वीकार किया और टीम में उनके द्वारा लाई गई गहराई और अनुभव पर प्रकाश डाला।
इस वजह से बाहर हुए जो रूट
रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा के अनुसार, जो रूट द्वारा आईपीएल 2024 को छोड़ने के निर्णय रिटेंशन चर्चा के दौरान सूचित किया गया था। जैसा कि इंग्लैंड के पुरुष क्रिकेट के प्रबंध निदेशक रॉब की ने कहा, रूट का न्यूजीलैंड से एशेज तक का काफी व्यस्त कार्यक्र है और 32 वर्षीय क्रिकेटर को एक अच्छे ब्रेक की जरूरत थी।
राजस्थान रॉयल्स ने जताया आभार
रॉयल्स ने एक आधिकारिक बयान में रूट के फैसले के प्रति सम्मान व्यक्त किया और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। कुमार संगकारा ने फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों पर रूट के सकारात्मक प्रभाव पर जोर दिया और टीम में उनके द्वारा लाई गई मजबूती का भी जिक्र किया।
