क्रिकेट

कैसे होगा वर्ल्ड कप, बिना नाम लिए जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लगाई लताड़

आईसीसी चीफ जय शाह ने बिना नाम लिए बांग्लादेश और पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप से पहले इस बात को लेकर खूब चर्चा थी कि कौन सी टीम खेलेगी और कौन सी टीम नहीं खेलेगी, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि ऑर्गनाइजेशन एक टीम से नहीं बनती।

Image

जय शाह (साभार-BCCI)

आईसीसी चीफ जय शाह ने बिना नाम लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश की क्रिकेट टीम को लताड़ लगाई है। एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए उन्होंने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले इस बात की खूब चर्चा हो रही थी कि कौन सी टीम खेलेगी और कौन सी टीम नहीं खेलेगी। कैसे होगा इस बार का टी20 वर्ल्ड कप? आईसीसी चीफ होने के नाते मैं कहना चाहता हूं कि ऑर्गनाइजेशन से बड़ी कोई चीज नहीं होती है। कोई एक टीम से ऑर्गनाइजेशन नहीं बनती है। सारे टीम मिलाकर ऑर्गनाइजेशन बनती है। उन्होंने इस दौरान टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सफलता पर बात की और इस बार व्यूअरशिप के जो रिकॉर्ड टूटे हैं, उसकी जानकारी साझा की। उन्होंने 2019 से 2026 के बीच अपने बीसीसीआई कार्यकाल के दौरान हासिल की गई उपलब्धियों को भी गिनाया। इस दौरान भारत ने दो विमेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप, 2 मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप जीते। इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी और दो बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की।

टीम इंडिया को दिए टास्क

जय शाह यहीं नहीं रुके उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर को कई टास्क भी पकड़ा दिए। उन्होंने कहा कि जब वह बीसीसीआई में थे तो उन्होंने 2028 ओलंपिक तक की तैयारी की थी, लेकिन अब जब वह बीसीसीआई में नहीं हैं। उनकी जगह किसी और ने ले ली है तो आप सबको मिलकर 2030 की तैयारी करनी है। 2032 की भी तैयारी करनी है और 2036 का तो आपको पता ही है।

जीत की गारंटी बनी टीम इंडिया

जय शाह ने टीम इंडिया के मौजूदा स्वर्णिम काल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक वक्त था जब ऑस्ट्रेलिया का दबदबा हुआ करता था, लेकिन अब टीम इंडिया मतलब जीत की गारंटी है। उन्होंने टीम के प्रदर्शन पर कहा कि ऊपर से नीचे जाना आसान है, लेकिन नीचे से ऊपर आना और फिर इस पोजिशन पर बने रहना मुश्किल है। इसलिए आप लोग मेहनत करते रहिए जिससे कि हर बार आपको अवॉर्ड मिल सके।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article