क्रिकेट

Jasprit Bumrah Update: बुमराह कब करेंगे मैदान पर वापसी, तारीख आई सामने

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 18, 2023, 04:24 PM IST

Jasprit Bumrah Update: भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जल्द वापसी करने वाले हैं। वे पिछले साल 25 सितंबर 2022 को टीम इंडिया के लिए अंतिम मुकाबला खेले थे। चोटिल होने के कारण वे आईपीएल के 16वें सीजन और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं थे।

Image

जसप्रीत बुमराह। (फोटो- जसप्रीत बुमराह के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Jasprit Bumrah Update: क्रिकेट फैंस के लिए रविवार को अच्छी खबर सामने आई है। चोटिल होने के कारण लंबे समय तक टीम इंडिया से बाहर रहने वाले स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जल्द ही वापसी करने वाले हैं। उनके वापसी को लेकर नई तारीख सामने आई है। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि अगस्त में टीम इंडिया आयरलैंड दौरे पर जाएगी। इस दौरान टी20 सीरीज में जसप्रीत बुमराह की वापसी हो सकती है। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह काफी तेजी से ठीक हो रहे हैं। कुछ महीनों के बाद जब वे वापस मैदान पर लौटेंगे तो अच्छी तरह से फिट होने की उम्मीद है।

9 महीनों से टीम से बाहर चल रहे हैं बुमराह

पीठ की दर्द से जूझ रहे जसप्रीत बुमराह करीब 9 महीने से टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए अंतिम मुकाबला 25 सिंतबर 2022 को हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इसे बाद से वे मैदान से बाहर चल रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप का भी हिस्सा नहीं थे बुमराह

चोट के कारण बुमराह टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे। उसके बाद श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में उनकी वापसी की संभावना बनी, लेकिन एहितियात के तौर पर उन्हें फिर से रिहैब के लिए भेज दिया गया था। उसके बाद से वे टीम से बाहर हैं। इसके अलावा वे आईपीएल के 16वें सीजन और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले की टीम से भी बाहर थे।

न्यूजीलैंड में हुआ था सफल ऑपरेशन

पीठ दर्द से निजात पाने के लिए बुमराह ने न्यूजीलैंड में सफल ऑपरेशन कराया था। 29 साल के बुमराह पीठ की सर्जरी के लिए पिछले दिनों न्यूजीलैंड गए थे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रबंधकों ने बुमराह की पीठ की तकलीफ के इलाज के लिए एक कीवी सर्जन को चुना था।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article