क्रिकेट

जसप्रीत बुमराह ने लॉर्ड्स में बरपाया कहर, तोड़ा मुथैया मुरलीधरन और वसीम अकरम का रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपनी धारदार गेंदबाजी से कहर बरपाते हुए मुथैया मुरलीधरन और वसीम अकरम का एक साझा रिकॉर्ड तोड़ दिया साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 450 विकेट के आंकड़े को भी पार कर लिया।

Image

जसप्रीत बुमराह (फोटो क्रेडिट AP)

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी घातक गेंजबाजी से कोहराम मचा दिया। मैच के दूसरे दिन के पहले सत्र में बुमराह ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स, शतकवीर जो रूट और क्रिस वोक्स के शिकार करके मेजबान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। इंग्लैंड की टीम 4 विकेट पर 260 रन से 7 विकेट पर 271 रन पर आ गई। इस दौरान विकेटों का चौका पूरा करते हुए बुमराह ने SENA देशों में सबसे सफल एशियाई गेंदबाज के रूप में दर्ज करा लिया। खबर लिखे जाने तक बुमराह 24 ओवर में 63 रन देकर 4 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

16वीं बार जड़ा विकेटों का चौका

जसप्रीत बुमराह ने सेना देशो में सबसे ज्यादा बार पारी में चार या उससे ज्यादा विकेट चटकाने का एशियाई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बुमराह ने सेना देशों में 62वीं पारी में ये मुकाम हासिल किया। बुमराह ने इस मामले में टेस्ट इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन और वसीम अकरम को पीछे छोड़ा।

मुरलीधरन और अकरम छूटे पीछे

मुथैया मुरलीधरन अपने टेस्ट करियर में SENA देशों में 34 पारियों मं 15 बार 4 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए थे। वहीं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने SENA देशों में 55 पारी में गेंदबाजी करते हुए 15 बार 4 या उससे ज्यादा विकेट पारी में झटके थे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 450 विकेट

जसप्रीत बुमराह ने बेन स्टोक्स को बोल्ड करके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 450 विकेट पूरे कर लिए। वो इस मुकाम पर पहुंचने वाले नौवें भारतीय हैं। बुमराह से पहले अनिल कुंबले(956), रविचंद्रन अश्विन(765), हरभजन सिंह(711), कपिल देव(687), रवींद्र जडेजा (611), जहीर खान (610), जवागल श्रीनाथ (551), मोहम्मद शमी (462) इस मुकाम पर पहुंच चुके हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article