क्रिकेट

ENG vs WI: विंडीज के खिलाफ एजबेस्टन वनडे में जीत के बाद आई इंग्लैंड के खेमे से बुरी खबर

विंडीज के खिलाफ चल रही तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के बाद इंग्लैंड के खेमे से बुरी खबर आई है। धाकड़ गेंदबाज वनडे और टी20 दोनों सीरीज से बाहर हो गया है।

Image

जेमी ओवरटन (साभार ECB)

बर्मिंघम: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही मौजूदा वनडे और टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। ओवरटन 29 मई को बर्मिंघम में खेले गए सीरीज के पहले वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके दाहिने हाथ की उंगुली फ्रैक्चर हो गई थी। ऐसे में वो अब वो वनडे के साथ-साथ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसका ऐलान ईसीबी ने शनिवार को किया।

दाहिने हाथ की उंगली हुई फ्रैक्चर

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर एजबेस्टन में इंग्लैंड की 238 रन की जीत के दौरान रिटर्न कैच लेने की कोशिश करते हुए उंगली में चोट लगा बैठे। इंग्लैंड क्रिकेट ने शनिवार को एक बयान में कहा,'अब वह(जेमी) इंग्लैंड की मेडिकल टीम की देखरेख में रिहैबिलिटेशन करायेंगे। वनडे टीम में उनकी जगह अन्य किसी खिलाड़ी शामिल नहीं किया जाएगा।

ऐसा है टी20 सीरीज का कार्यक्रम

वनडे श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मैच मंगलवार(3 जून) को खेला जाएगा। तीन मैच की टी20 श्रृंखला अगले शुक्रवार(6 जून) से शुरू होगी। पहला मैच चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा। सीरीज के बाकी आखिरी दो मैच 8 जून और 10 जून को ब्रिस्टल और साउथैम्पटन में खेले जाएंगे।

वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम:

जोस बटलर, रेहान अहमद, हैरी ब्रूक(कप्तान), ब्रायडन कार्से, जैक क्रॉली, सैम कुरेन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, फिल साल्ट, जॉन टर्नर

टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम: जोस बटलर, रेहान अहमद, मोईन अली, हैरी ब्रूक, सैम कुरेन, बेन डकेट, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, टाइमल मिल्स, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉप्ले, जॉन टर्नर, क्रिस वोक्स।

(भाषा इनपुट के साथ)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article