क्रिकेट

CSK Fielding Coach: सीएसके के कोचिंग स्टाफ में नई एंट्री, इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर को मिली नई जिम्मेदारी

CSK Fielding Coach: चेन्नई सुपर किंग्स के कोचिंग स्टाफ में नए सदस्य की एंट्री हुई है। इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज अब इस टीम के साथ जुड़ गए हैं जो स्टीफन फ्लेमिंग के नेतृत्व वाले सुपरकिंग्स के कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे।

Image

चेन्नई के नए फील्डिंग कोच (साभार-X)

CSK Fielding Coach: अपने छठे आईपीएल ट्रॉफी की तलाश में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कोई कमी नहीं रखना चाहती है। इस क्रम में चेन्नई ने अपने कोचिंग स्टाफ में एक नए सदस्य को जोड़ा है। दरअसल इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज जेम्स फोस्टर को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी टूर्नामेंट से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स का फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया। फोस्टर न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग के नेतृत्व वाले सुपरकिंग्स के कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे जिसमें माइकल हसी बल्लेबाजी कोच और एरिक सिमंस गेंदबाजी कोच के रूप में काम करेंगे।

इंग्लैंड के लिए 45 वर्षीय फोस्टर ने 2001 से 2009 के बीच सात टेस्ट, 11 वनडे और पांच टी20 मैच खेले। उन्होंने इस साल की शुरुआत में डेजर्ट वाइपर के साथ आईएलटी20 खिताब जीतने के अलावा इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम के साथ कोचिंग स्टाफ के सदस्य के रूप में काम किया है। वह द हंड्रेड में बर्मिंघम फीनिक्स के सहायक कोच भी हैं।

सुपरकिंग्स ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ’’हमारे क्षेत्ररक्षण कोच जेम्स फोस्टर को नमस्ते कहो! इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर और दुनिया भर की टीम के साथ काम करने के अनुभव वाले कोच, वह अब गर्व के साथ इस नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं।’’ सीएसके आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगा। चेन्नई ने अपना आखिरी आईपीएल ट्रॉफी साल 2023 में जीता था। फाइनल में उसने गुजरात टाइटंस को हराया था। 3 साल से चेन्नई सुपर किंग्स को ट्रॉफी की तलाश है।

धोनी को देना चाहेंगे जीत की विदाई

इरफान पठान की मानें तो एमएस धोनी के लिए यह आईपीएल का आखिरी सीजन हो सकता है। उन्हें लगता है कि जिस तरह से टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन को शामिल किया है, उसको देखते हुए ऐसा लगता है कि धोनी अब धीरे-धीरे चेन्नई का साथ छोड़ने का मन बना रहे हैं। अगर ऐसी बात है तो सीएस की टीम उन्हें जीत के साथ विदाई देना चाहेगी। टीम की कमान रुतुराज गायकवाड़ के पास है।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article