क्रिकेट

लॉर्ड्स में टूटा 46 साल पुराना रिकॉर्ड, बेथल और डकेट की जोड़ी ने कर दिया कमाल

इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ने लॉर्ड्स में नया रिकॉर्ड बना दिया। भारत के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में जैकब बेथल और बेन डकेट ने इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने लॉर्ड्स में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Image

जैकब बेथल और बेन डकेट (साभार-AP)

भारत के खिलाफ तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसल किया। इंग्लैंड के सलामी जोड़ी जैकब बेथल और बेन डकेट ने जसप्रीत बुमराह के ना होने का फायदा उठाया और पहले विकेट के लिए लॉर्ड्स में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बना दिया। इतना ही नहीं पहले विकेट के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद यह इंग्लैंड की पहली शतकीय साझेदारी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 192 रन की साझेदारी की। बेथल को प्रसिद्ध कृष्णा ने रोहित शर्मा के हाथों कैच करवाया। बेथल 93 गेंद में 91 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

बेथल और डकेट की जोड़ी ने रचा इतिहास

बेन डकेट और जैकब बेथल की जोड़ी ने जैसे ही पहले विकेट के लिए 136 रन का आंकड़ा पार किया, उन्होंने इस मैदान पर वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बेथल और डकेट ने 56 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले साल 1980 में ज्योफरी बॉयकॉट और पीटर विली ने पहले विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी की थी। इतना ही नहीं वह इस मैदान पर पहले विकेट के लिए 150 प्लस रन की साझेदारी करने वाली पहली जोड़ी बन गई।

भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी

जैकब बेथल और डकेट की जोड़ी ने भारत के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। दोनों ने 2019 में जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो के बीच हुए 160 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। 2023 वर्ल्ड कप के बाद यह इंग्लैंड के लिए केवल दूसरा मौका है, जब दोनों सलामी बल्लेबाज ने अर्धशतक जड़ा।

भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी

बेन डकेट और जैकब बेथल192
जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो160
एलिस्टर कुक और इयान बेल 158
जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो135

16 साल पहले हुई थी आखिरी शतकीय साझेदारी

लॉर्ड्स की बात करें तो इस मैदान पर आखिरी बार पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी 16 साल पहले यानी 2010 में आई थी। पाकिस्तान के खिलाफ उस मुकाबले में एंड्र्यू स्ट्रॉस और स्टीवन डेविस की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की थी।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article