क्रिकेट

MI vs PBKS Qualifier 2: क्या आज के मैच में है कोई रिजर्व डे

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला बारिश के कारण तय समय में शुरू नहीं हो पाया। हालांकि, बीसीसीआई ने 120 मिनट अतिरिक्त समय की व्यवस्था की है। ऐसे में फैंस के मन में सवाल आ रहा है कि क्या क्वालीफायर-2 के लिए कई रिजर्व डे है या नहीं।

Image

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स (साभार-X)

आईपीएल 2025 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला बारिश के कारण अब तक शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि, मूसलाधार बारिश का कोई खतरा नहीं है, लेकिन हल्की बूंदाबांदी से भी मैच पर असर पड़ सकता है। आपको बता दें कि 9.30 बजे तक का वक्त है। अगर उससे पहले मैच शुरू हो जाता है तो 20-20 ओवर के मैच खेले जा सकते हैं। लेकिन इसके बाद ओवर कटने शुरू हो जाएंगे। पहले यह समय एक घंटे का था, लेकिन बाद में बीसीसीआई ने इसे बदलते हुए दो घंटे का कर दिया था।

क्या क्वालीफायर-2 के लिए है कोई रिजर्व डे

अब सवाल उठता है कि अगर बारिश के कारण 5-5 ओवर के मुकाबले भी नहीं हो पाए तो क्या इसके लिए कोई रिजर्व डे की व्यवस्था है। आपको बता दें कि रिजर्व डे का प्रावधान केवल आईपीएल 2025 फाइनल मुकाबले के लिए है। क्वालीफायर-2 के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है।

ऐसे में अगर बारिश के कारण मुकाबला रद्द होता है तो आईपीएल फाइनल में जाने का फैसला प्वाइंट्स टेबल के आधार पर लिया जाएगा और यहीं मुंबई इंडियंस पिछड़ जाएगी। पंजाब किंग्स प्वाइंट्स टेबल में 19 अंकों के साथ टॉप पर रही थी और इस तरह पंजाब किंग्स फाइनल में पहुंच जाएगी जहां उनका सामना आरसीबी से होगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article