क्रिकेट

क्या बाबर आजम ने पठान को इंटरव्यू देने से किया था मना, इरफान ने बताई क्या थी सच्चाई

इरफान पठान ने उन तमाम ट्रोलर्स को जवाब दिया है जिसके तहत उनके चेहरे का गलत इस्तेमाल करते हुए ये खबरें फैलाई जा रही थी कि उन्होंने बाबर आजम का इंटरव्यू लेना चाहा और पाकिस्तान के कप्तान ने मना कर दिया था।

Image

बाबर आजम और इरफान पठान (साभार-ICC)

सोशल मीडिया के इस दौर में जितनी जल्दी आपको फेम मिलती है, उससे ज्यादा तेजी से आप ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाते हैं। एआई के जमाने में कब किसकी फर्जी फोटो और वीडियो बना दी जाए और उसे वायरल कर दिया जाए कोई नहीं जानता। ऐसी ही एक घटना के शिकार हुए भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान जिसके बारे में ऐसी खबरें चलाई जा रही है कि पठान, बाबर आजम का इंटरव्यू लेना चाहते थे और उन्होंने मना कर दिया। पठान के अनुसार, एक पत्रकार जिसने बाबर से इंटरव्यू के लिए वास्तविक रूप से अनुरोध किया था लेकिन जिसे मना कर दिया गया था, उसकी तस्वीर को उनसे बदल दिया गया है।

उन्होंने कहा, "हमारे पड़ोसी देश के मीडिया ने एक बार यह खबर चलाई थी कि मैं बाबर आजम का इंटरव्यू लेने गया था, और उन्होंने यह कहकर मना कर दिया कि 'वह हमारे देश को ट्रोल करते हैं, इसलिए मैं उन्हें इंटरव्यू नहीं दूंगा।' यह सरासर झूठ था। किसी ने मेरी तस्वीर पर फोटोशॉप कर दिया था।

पठान ने खोली पाक मीडिया की पोल

इरफान पठान ने पाक मीडिया की पोल खोलते हुए कहा 'मूल तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति एक युवा बांग्लादेशी पत्रकार था। बाबर ने उन्हें इंटरव्यू देने से मना किया था। उसकी तस्वीर को मुझसे बदलकर इसे गलत तरीके से फैलाया गया। इसे दस लाख से ज्यादा बार देखा गया और लोगों ने मान लिया कि यह मैं ही हूँ।

हर दिन हमारे नाम पर या किसी खिलाड़ी के बारे में कोई न कोई झूठ बोला जाता है। अगर आप हर किसी को जवाब देते रहेंगे, तो आप अपनी ज़िंदगी नहीं जी पाएंगे।

2020 को पठान ने लिया था संन्यास

4 जनवरी 2020 को इरफान पठान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह 2007 टी20 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा थे। फाइनल में वह प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। पठान के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 301 विकेट हैं। इस दौरान उन्होंने दो बार दस विकेट और नौ बार पांच विकेट झटके हैं। का कारनामा शामिल है। पठान ने ऑलफॉर्मेट में कुल 2,821 रन बनाए, जिनमें 11 अर्धशतक शामिल है और उनका सर्वोच्च स्कोर 102 है। पठान ने गुजरात लायंस, दिल्ली कैपिटल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल खेला। आईपीएल में उन्होंने 82 पारियों में 21.49 के औसत से 1,139 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article