टी20 वर्ल्ड कप 2024 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस बार क्रिकेट का यह महाकुंभ अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जाएगा। 20 टीम वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए आपस में टकराएंगी। टीम इंड़िया अपना पहला मुकाबला 5 जून को खेलेगी। लेकिन इन सबसे पहले सबसे बड़ा सवाल टीम इंडिया का स्क्वॉड चुनना है। वो कौन से 15 खिलाड़ी होंगे जो एक बार फिर भारतीय टीम और फैंस का सपना साकार करने उतरेंगे इस पर चर्चा अभी से शुरू हो गई है।
मई के पहले हफ्ते में होगा चयन
रिपोर्ट्स की मानें तो टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का चयन मई के पहले हफ्ते में किया जा सकता है। इससे पहले भारत के पूर्व खिलाड़ियों ने कुछ खिलाड़ियों के नाम का सुझाव दिया है। बीसीसीआई के पूर्व चीफ सौरव गांगुली जहां युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण पर भरोसा कर रहे हैं तो वहीं टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2007 में चैंपियन बना चुके इरफान पठान ने भी टीम इंडिया के टॉप थ्री खिलाड़ियों के बारे में अपनी पसंद बताई है।
पठान ने चुने टीम इंडिया के टॉप थ्री
पठान ने एक्स पर लिखा वर्ल्ड कप करीब है ऐसे में टीम इंडिया के लिए मेरे टॉप थ्री खिलाड़ी...
रोहित शर्मा-
यशस्वी जायसवाल- यशस्वी मुंबई के खिलाफ शतक लगाने के पूर्व मेरे टॉप तीन में थे क्योंकि उन्होंने आईपीएल से पहले टीम इंडिया के लिए बढ़िया प्रदर्शन किया है।
विराट कोहली- विराट कोहली के स्ट्राइक रेट और उनके खेलने पर किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका स्ट्राइक रेट क 138 है जो क्रिस गेल से बेहतर है। इसके अलावा उनकी औसत 51 है। आईपीएल के इस सीजन में तो वह 150 की स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं।
