क्रिकेट

आईपीएल 2026 आज का मैच, पॉइंट्स टेबल, पर्पल और ऑरेंज कैप अपडेट: आखिरी ओवर में पंजाब की जीत के बाद कैसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल, किसके नाम हैं सबसे ज्यादा रन

पीबीकेएस वर्सेस जीटी आज के मैच बाद पॉइंट्स टेबल, आईपीएल ऑरेंज कैप, पर्पल कैप किसके पास है, टुडे मैच मैन ऑफ़ द मैच अपडेट, हाइलाइट्स: आईपीएल का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में बदलाव आया है। ताजा प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान की टीम टॉप पर बनी हुई है।

Image

प्वाइंट्स टेबल आईपीएल 2026 (साभार-X)

आईपीएल 2026 आज का मैच, पॉइंट्स टेबल, पर्पल और ऑरेंज कैप अपडेट: आईपीएल के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर जीत के साथ खाता खोल दिया। पंजाब किंग्स के सामने 163 रन का लक्ष्य था, जिसे पाने में टीम कई बार लड़खड़ाई, लेकिन कूपर कॉनली अंत तक खड़े रहे और अपनी टीम को 3 विकेट से रोमांचक जीत दिला दी। कॉनली 72 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे। कॉनली के अलावा पंजाब किंग्स की ओर से प्रभसिमरन सिंह ने 37 रन की पारी खेली। इससे पहले गुजरात टाइटंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए थे। इस जीत के बाद पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के प्वाइंट्स टेबल में जीत का खाता खोल दिया। आईपीएल के लीग मुकाबले 28 मार्च से 24 मई के बीच खेले जाएंगे।

पंजाब बनाम गुजरात मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल

पंजाब बनाम गुजरात के बीच खेले गए आईपीएल के चौथे मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में बदलाव आया। जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स का खाता खुल गया है, लेकिन राजस्थान की टीम अभी भी नेट रन रेट के आधार पर टॉप पर बनी हुई है।

टीम (Team)मैच (Match)जीते (W)हारे (L)नेट रन रेट (NRR)प्वाइटंस (Points)
राजस्थान रॉयल्स (RR)1104.1712
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)110+2.9072
मुंबई इंडियंस1100.6872
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)101-2.9070
गुजरात टाइटंस (GT)1010.5090
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)00000
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)00000
कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR)101-0.6870
दिल्ली कैपिटल्स (DC)00000
पंजाब किंग्स (PBKS)1100.5092

IPL 2026 ऑरेंज कैप लीडर बोर्ड (Orange Cap List IPL 2026)

आईपीएल 2026 के चौथे मैच के बाद भी ऑरेंज कैप की लिस्ट में कोई बदलाव नहीं आया। इस लिस्ट में रियान रिकल्टन (81 रन) बनाकर टॉप पर बने हुए हैं।रियान के अलावा टॉप 5 में ईशान किशन (), रोहित शर्मा (78) विराट कोहली (69), अजिंक्य रहाणे (67) जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

प्लेयरमैचरनसर्वाधिक स्कोर10050
रियान रिकल्टन1818101
ईशान किशन1808001
रोहित शर्मा1787801
विराट कोहली16969*01
अजिंक्य रहाणे1676701
देवदत्त पडिक्कल1616101

IPL 2026 पर्पल कैप लीडर बोर्ड (Purple Cap List)

सीजन के सबसे सफल गेंदबाज को पर्पल कैप से नवाजा जाता है। पंजाब और गुजरात के बीच मैच के बाद पर्पल कैप की लिस्ट में बदलाव आया है। गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट लेकर टॉप पर जगह बना ली। नंबर दो पर अब जैकब डफी (3 विकेट) के साथ हैं। डफी और कृष्णा के अलावा टॉप 5 में अन्य नाम शार्दूल ठाकुर (3 विकेट), रोमारियो शेफर्ड (3) और जोफ्रा आर्चर (2 विकेट) जैसे नाम हैं।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article