क्रिकेट

IPL 2026 Ank Talika: मुंबई की जीत के बाद कैसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल, जानें किसके नाम सबसे ज्यादा रन और किसने चटकाए सर्वाधिक विकेट

IPL Points Table After MI vs KKR Match: एमआई वर्सेस केकेआर आज के मैच बाद पॉइंट्स टेबल, आईपीएल ऑरेंज कैप, पर्पल कैप किसके पास है, टुडे मैच मैन ऑफ़ द मैच अपडेट, हाइलाइट्स: आईपीएल 2026 का मुकाबला बीते 28 मार्च से शुरू हो चुका है। दूसरा मुकाबला कोलकाता और मुंबई के बीच खेला गया। इस मुकाबले के बाद कैसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल?

Image

आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल अपडेट्स (साभार-X)

ईपीएल 2026 आज का मैच, पॉइंट्स टेबल, पर्पल और ऑरेंज कैप अपडेट: आईपीएल के दूसरे मुकाबले में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ शुरुआत की। मुंबई के सामने 221 रन का विशाल लक्ष्य था, जिसे उसने रोहित और रिकल्टन की तूफानी पारी के दम पर 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही मुंबई ने अपने 13 साल का श्राप खत्म कर लिया है। 2012 के बाद पहली बार मुंबई इंडियंस ने अपना ओपनिंग मैच जीता है। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता खोल लिया। आईपीएल के लीग मुकाबले 28 मार्च से 24 मई के बीच खेले जाएंगे।

MI बनाम KKR मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल

कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ विजयी आगाज के बाद मुंबई इंडियंस ने प्वाइंट्स टेबल में न केवल जीत का खाता खोला बल्कि नेट रन रेट में उसने आरसीबी को पीछे छोड़ दिया। मुंबई इंडियंस एक जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है, जबकि इतने ही अंक के साथ आरसीबी की टीम दूसरे पायदान पर है।
टीम (Team)मैच (Match)जीते (W)हारे (L)नेट रन रेट (NRR)प्वाइटंस (Points)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)110+2.9072
मुंबई इंडियंस1100.6872
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)101-2.9070
गुजरात टाइटंस (GT)00000
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)00000
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)00000
कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR)101-0.6870
दिल्ली कैपिटल्स (DC)00000
पंजाब किंग्स (PBKS)00000
राजस्थान रॉयल्स (RR)00000

IPL 2026 ऑरेंज कैप लीडर बोर्ड (Orange Cap List IPL 2026)

आईपीएल 2026 के दूसरे मैच के बाद ऑरेंज कैप की लिस्ट में बदलाव आया है। इस लिस्ट में टॉप पर ईशान किशन (80 रन) हैं। ईशान के अलावा टॉप 5 में विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे देवदत्त पडिक्कल और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

प्लेयरमैचरनसर्वाधिक स्कोर10050
रियान रिकल्टन1818101
ईशान किशन1808001
रोहित शर्मा1787801
विराट कोहली16969*01
अजिंक्य रहाणे1676701
देवदत्त पडिक्कल1616101

IPL 2026 पर्पल कैप लीडर बोर्ड (Purple Cap List)

सीजन के सबसे सफल गेंदबाज को पर्पल कैप से नवाजा जाता है। आईपीएल 2026 की बात करें तो इस लिस्ट में टॉप पर जैकब डफी हैं (3 विकेट) हैं। डफी के अलावा टॉप 5 में अन्य नाम शार्दूल ठाकुर (3 विकेट), रोमारियो शेफर्ड, डेविड पेन (2 विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (1 विकेट) जैसे नाम हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article