क्रिकेट

IPL Qualifier-2 Flashback: राजस्थान के इस खिलाड़ी ने खेली थी तूफानी पारी, आरसीबी के सभी गेंदबाज रहे थे फेल

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 25, 2023, 10:50 AM IST

TATA IPL 2023 Qualifier-2 Flashback: आईपीएल के 16वें सीजन का क्वलीफायर-2 मुकाबला खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी। इससे पहले पिछले सीजन में आमने-सामने हुई टीम राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर पर नजर डालते हैं।

Image

IPL Qualifier-2 Flashback: राजस्थान के इस खिलाड़ी ने खेली थी तूफानी पारी, आरसीबी के सभी गेंदबाज रहे थे फेल

TATA IPL 2023 Qualifier-2 Flashback: आईपीएील के 16वें सीजन का क्वालीफायर-2 का मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोद स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई इंडियंस की टीम से होगी। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम होगा। दोनों टीमों के नजर जीत पर होगी, क्योंकि इस मुकाबले में जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी और 28 मई को होने वाले खिताबी मुकाबले में आईपीएल की दूसरीर सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स से सामना होगा। हालांकि, इस मुकाबले से पहले पिछले सीजन में खेले गए क्वालीफायर-2 मुकाबले पर नजर डालते हैं और देखते हैं कि किस खिलाड़ी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी और किसी गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए थे।

बटलर के तूफान में उड़ गई थी आरसीबी

आईपीएल के 15वें सीजन के क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंसर्ज बेंगलोर से हुई थी। इस मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले खेलते हुए बेंगलोर ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए थे, जबकि जवाब में खेलने उतरी राजस्थान ने 11 गेंद शेष रहते हुए 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया था। इस मुकाबले में जोस बटलर के तूफान में आरसीबी की टीम उड़ गई थी। बटलर ने 176.67 की स्ट्राइक रेट से 60 गेंदों पर 10 चौकें और 6 छक्के की मदद नाबाद 106 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाए थे। वहीं, बेंगलोर के रजत पाटीदार ने 58 रन की शानदार पारी खेली थी।

प्रसिद्ध-मैककॉय ने चटकाए थे सबसे ज्यादा विकेट

रॉयल चैलेजर्स बेंगलोर के खिलाफ राजस्थान के प्रसिद्ध कृष्णा और ओबेड मैककॉय ने शानदार गेंदबाजी कर टीम को 160 रन के अंदर रोक दिया था। प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 22 रन दिए थे और 3 विकेट झटके थे, जबकि ओबेड मैककॉय ने 4 ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट लिए थे। वहीं, बेंगलोर के जोस हेजलवुड ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article