IPL Purple Cap 2024 | Most Wickets in IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च को एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीमों के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हो गया। आईपीएल में बल्लेबाजों के चौकों छक्कों की बारिश के बीच गेंदबाज भी गिल्लियां बिखरते रहते हैं। इसी क्रम में गेंदबाजों के बीच भी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने की होड़ मची रहती है। आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप अवार्ड दिया जाता है। आईए जानते हैं साल 2008 से 2023 तक कौन से प्लेयर्स कर चुके हैं इस प्रतिष्ठित पुरस्कार पर कब्जा? मौजूदा सीजन में विकेट चटकाने के मामले में कौन सा बॉलर चल रहा है सबसे आगे?
IPL 2024 में पांच सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप ) / (Top 5 Wicket taker in IPL 2024)
| क्रमांक | खिलाड़ी | मैच | विकेट |
| 1 | हर्षल पटेल | 14 | 24 |
| 2 | जसप्रीत बुमराह | 13 | 20 |
| 3 | वरुण चक्रवर्ती | 14 | 20 |
| 4 | टी नटराजन | 13 | 19 |
| 5 | आवेश खान | 16 | 19 |
IPL 2023 में 5 सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप होल्डर)/ (Top 5 Wicket Takers in IPL 2023)
| क्रमांक | खिलाड़ी | टीम | मैच | विकेट | औसत | इकोनॉमी |
| 1 | मोहम्मद शमी | गुजरात टाइटन्स | 17 | 28 | 18.64 | 8.03 |
| 2 | मोहित शर्मा | गुजरात टाइटन्स | 14 | 27 | 13.37 | 8.17 |
| 3 | राशिद खान | गुजरात टाइटन्स | 17 | 27 | 20.44 | 8.23 |
| 4 | पीयूष चावला | मुंबई इंडियन्स | 14 | 22 | 22.50 | 8.11 |
| 5 | युजवेंद्र चहल | राजस्थान रॉयल्स | 16 | 21 | 20.57 | 8.17 |
सोहेल तनवीर बने थे पहले पर्पल कैप होल्डर (Sohail Tanvir IPL's First Purple cap Winner)
पाकिस्तान के बांए हाथ के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए पर्पल कैप अपने नाम करने में सफल हुए थे। इसके साथ ही उनके नाम आईपीएल इतिहास की पहली पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ी होने का स्पेशल रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।
IPL Purple Cap Winners List:( पर्पल कैप होल्डर खिलाड़ी साल 2008 से 2023 तक)
| क्रमांक | साल | प्लेयर | टीम | मैच | विकेट | 1 | पर्पल कैप होल्डर 2008
Purple Cap Intresting Facts (पर्पल कैप से जुड़े कुछ रोचक तथ्य)
- आईपीएल के पहले सीजन में पर्पल कैप पाकिस्तान के बांए हाथ के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर(Sohail Tanvir) के नाम रही थी। तनवीर ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 22 विकेट 12.09 के औसत से अपने नाम किए थे।
- आईपीएल में पर्पल कैप जीतने वाले पहले भारतीय बांए हाथ के तेज गेंदबाज आरपी सिंह(RP Singh) बने थे। उन्होंने साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए 15.50 के स्ट्राइक रेट के साथ 23 विकेट अपने नाम किए थे।
- ड्वेन ब्रावो(Dwayne Bravo) और भुवनेश्वर कुमार(Bhuvneshwar Kumar) दो ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने आईपीएल में दो बार पर्पल कैप पर कब्जा किया। ब्रावो ने साल 2013 और 2015 में जबकि भुवनेश्वर कुमार ने साल 2016 और 2017 में लगातार दो सीजन में पर्पल कैप जीती थी।
