IPL 2024 Today Match KKR vs RCB PBKS vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में फिलहाल लीग स्टेज का खेल जारी है। ऐसे में (21 अप्रेल 2024) को दर्शकों को चार मजबूत टीमें मैदान पर दिखेगी। आज के मैचों में विराट कोहली (Virat Kohli) आंद्रे रसेल (Andre Russell) समेत कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर होंगे। पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( Royal Challengers Bengaluru) आमने-सामने होंगे। वहीं दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
आईपीएल 2024 में कोलकाता- बेंगलुरु का सफर
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक 7 मैच खेले हैं इसमें से टीम को केवल एक मुकाबले में जीत मिली है। टीम लगातार पांच मैच हार चुकी है ऐसे में वे वापसी करना चाहेंगे। वहीं दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का प्रदर्शन अब तक बेहतरीन रहा है। टीम ने अब तक 6 में से 4 मैच जीत लिए हैं। हालांकि वे राजस्थान से हारकर रहे हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), केएस भरत, रहमानुल्लाह गुरबाज, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, नितीश राणा, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, मिशेल स्टार्क, दुष्मंता चमीरा, साकि हुसैन और मुजीब उर रहमान।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : फाफ डु प्लेसी (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशक, आकाश दीप। मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।
आईपीएल में पंजाब-गुजरात का प्रदर्शन
आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स की टीम ने अब तक 7 मैच खेले हैं और इसमें से केवल 2 में जीत दर्ज की है। टीम को लगातार तीन मैचों में मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद से हार मिली है। ऐसे में वे वापसी करना चाहेंगे। वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की टीम भी 7 में से केवल 3 मैच जीत पाई है। टीम को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा था।
दोनों टीमों के स्क्वॉड
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, रॉबिन मिंज, केन विलियमसन, अभिनव मंधार, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, अजमतुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, कार्तिक त्यागी, शशांत मिश्रा, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, साई किशोर, उमेश यादव, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा और मानव सुथार।
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व टाइडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कागिसो रबादा, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, विद्वथ कावेरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी और रिली रोसेयु।
