LIVE

KKR vs RR Highlights: केकेआर को नसीब हुई सीजन की पहली जीत, राजस्थान को 4 विकेट से हराया

KKR vs RR Highlights: आईपीएल के 19वें सीजन के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत हुई। यह मुकाबला कोलकाता के चर्चित ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराकर मैच जीत लिया। इसके साथ ही केकेआर को सीजन की पहली जीत नसीब हुई।

आदित्य साहूUpdated Apr 20, 2026, 00:12 IST
Follow on Google News
KKR vs RR Highlights: केकेआर को नसीब हुई सीजन की पहली जीत, राजस्थान को 4 विकेट से हराया

KKR vs RR Highlights: केकेआर को नसीब हुई सीजन की पहली जीत, राजस्थान को 4 विकेट से हराया

KKR vs RR Highlights: आईपीएल के 19वें सीजन के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही केकेआर को सीजन की अपनी पहली जीत नसीब हुई। यह मुकाबला कोलकाता के चर्चित ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इससे पहले सीजन में 6 मैच खेले थे, जिसमें से उसे एक भी जीत नहीं मिली थी। उन्हें अपनी पिछली हार के 48 घंटे से भी कम समय में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना करना पड़ा। वहीं राजस्थान की टीम ने अपने शुरुआती चार मुकाबले जीते थे। इस मुकाबले का टॉस राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीत लिया है। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। इसके साथ ही कोलकाता को 156 रनों का टार्गेट दिया है। राजस्थान की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने सबसे अधिक 46 रनों का योगदान दिया। हालांकि, वह 4 रनों से अर्धशतक से चूक गए। वैभव के अलावा यशस्वी जायसवाल ने भी 39 रनों की पारी खेली। कोलकाता नाईट राइडर्स के गेंदबाज कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती ने तीन-तीन और सुनील नरैन ने 2 विकेट अपने नाम किए।

वहीं राजस्थान रॉयल्स से मिले 156 रनों के लक्ष्य को कोलकाता नाईट राइडर्स ने 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। केकेआर की यह सीजन में पहली जीत है। केकेआर ने 156 रनों का लक्ष्य 19.3 ओवर में हासिल कर लिया। कोलकाता के लिए रिंकू सिंह टीम को जिताकर नाबाद लौटे। उन्होंने मैच फिनिशर की पारी खेलते हुए 33 गेंदों में 53 रन बनाए। रिंकू सिंह ने 34 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्होंने छक्का लगाकर यह मैच फिनिश किया। रिंकू सिंह के अलावा अनुकूल रॉय ने सिर्फ 16 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली। राजस्थान की तरफ से रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक 2 विकेट अपने नाम किए। जडेजा के अलावा जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और यश राज पुंजा ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड (Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals Head to Head)
कोलकाता नाइट राइजर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हेड टू हेड की बात करें तो अभी तक दोनों टीमों के बीच कुल 31 बार भिड़ंत हो चुकी है। इसमें कोलकाता ने 16 तो राजस्थान ने 12 बार मैच जीते हैं। एक मैच मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला, जबकि दो मैच टाई रहे हैं। वहीं, ईडन गार्डन्स में खेले गए मैचों में 7-4 का आंकड़ा है। यानी घर में कोलकाता का पलड़ा भारी है। हालांकि, अभी तक जिस तरह से सीजन गया है। उससे तो कोलकाता के फैंस निराश ही हुए हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स आज की पिच रिपोर्ट (KKR vs RR IPL Match Today Pitch Report)
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की ज्यादा मददगार रही है। पिच पर अच्छा बाउंस देखने को मिलता है, जिससे बॉल भी बल्ले पर अच्छी आती है। आउटफील्ड भी काफी तेज रहती है। इसके अलावा मैदान छोटा है तो ज्यादा चौके-छ्क्के भी लगते हैं। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, जबकि मिडल ओवर्स में स्पिनर्स कारगर साबित हो सकते हैं। ऐसे में बल्ले और गेंद के बीच अच्छा कॉन्टेस्ट देखने को मिल सकता है। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में अब तक कुल 103 IPL मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 43 तो दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने 58 मुकाबले जीते हैं। दो मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला।

कोलकाता और राजस्थान की आईपीएल 2026 टीमें (Kolkata Knight Riders and Rajasthan Royals IPL 2026 Full Squads)

कोलकाता नाईट राइडर्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Kolkata Knight Riders Full Squad):
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, सार्थक रंजन, कार्तिक त्यागी, कैमरन ग्रीन, सौरभ दुबे, दक्ष कामरा।

राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Rajasthan Royals Full Squad)
रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रविंद्र जडेजा, सैम कुरेन, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा।

APR 19, 2026 19:32 IST

Kolkata vs Rajasthan IPL Live Score 2026: रिंकू सिंह ने छक्का मारकर फिनिश किया मैच

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिले 156 रनों के लक्ष्य को कोलकाता नाईट राइडर्स 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत में केकेआर के उप-कप्तान रिंकू सिंह ने मैच फिनिशर की भूमिका निभाई। उन्होंने जहां आखिरी तक नाबाद रहते हुए 53 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, वहीं छक्का मारकर मैच फिनिश किया।
APR 19, 2026 19:23 IST

Kolkata vs Rajasthan IPL Live Score 2026: आखिरकार केकेआर को मिली पहली जीत

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स ने 6 विकेट खोकर 161 रन बना लिए। इस तरह कोलकाता नाईट राइडर्स ने इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की।
APR 19, 2026 19:15 IST

Kolkata vs Rajasthan IPL Live Score 2026: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा केकेआर और आरआर का मुकाबला

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 147 रन बना लिए हैं। कोलकाता को अब जीत के लिए 6 गेंदों में 9 रनों की जरूरत है।
APR 19, 2026 19:08 IST

Kolkata vs Rajasthan IPL Live Score 2026: केकेआर को 12 गेंदों में जीत के लिए चाहिए 21 रन

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स ने 18 ओवर में 6 विकेट खोकर 135 रन बना लिए हैं। कोलकाता को अब जीत के लिए 12 गेंदों में 21 रनों की जरूरत है।
APR 19, 2026 19:03 IST

Kolkata vs Rajasthan IPL Live Score 2026: केकेआर को जीत के लिए 18 गेंद में चाहिए 28 रन

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स ने 17 ओवर में 6 विकेट खोकर 128 रन बना लिए हैं। कोलकाता को अब जीत के लिए 18 गेंदों में 28 रनों की जरूरत है।
APR 19, 2026 18:56 IST

Kolkata vs Rajasthan IPL Live Score 2026: केकेआर को जीत के लिए चाहिए 40 रन

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स ने 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 116 रन बना लिए हैं। कोलकाता को अब जीत के लिए 24 गेंदों में 40 रनों की जरूरत है।
APR 19, 2026 18:44 IST

Kolkata vs Rajasthan IPL Live Score 2026: कोलकाता को जीत के लिए चाहिए 69 रन

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स ने 14 ओवर में 6 विकेट खोकर 87 रन बना लिए हैं। कोलकाता को अब जीत के लिए 36 गेंदों में 69 रनों की जरूरत है।
APR 19, 2026 18:41 IST

Kolkata vs Rajasthan IPL Live Score 2026: कोलकाता का 6वां विकेट आउट

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स ने अपना 6वां विकेट गंवा दिया है। यश राज ने IPL में अपना पहला विकेट लिया।
APR 19, 2026 18:39 IST

Kolkata vs Rajasthan IPL Live Score 2026: कोलकाता को जीत के लिए चाहिए 72 रन

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स ने 13 ओवर में 5 विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं। कोलकाता को अब जीत के लिए 42 गेंदों में 72 रनों की जरूरत है।
APR 19, 2026 18:36 IST

Kolkata vs Rajasthan IPL Live Score 2026: केकेआर का स्कोर 12 ओवर में 76 रन

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स ने 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 76 रन बना लिए हैं। कोलकाता को अब जीत के लिए 48 गेंदों में 80 रनों की जरूरत है।
APR 19, 2026 18:29 IST

Kolkata vs Rajasthan IPL Live Score 2026: केकेआर का 5वां विकेट गिरा

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स ने अपना 5वां विकेट गंवा दिया है। कोलकाता को अब जीत के लिए 63 गेंदों में 86 रनों की जरूरत है।
APR 19, 2026 18:22 IST

Kolkata vs Rajasthan IPL Live Score 2026: कोलकाता को चाहिए 66 गेंद में 93 रन

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स ने 9 ओवर में 4 विकेट खोकर 63 रन बना लिए हैं। कोलकाता को अब जीत के लिए 66 गेंदों में 93 रनों की जरूरत है।
APR 19, 2026 18:19 IST

Kolkata vs Rajasthan IPL Live Score 2026: कोलकाता का स्कोर 8 ओवर में 54 रन

राजस्थान रॉयल्स से मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता ने 8 ओवरों में 4 विकेट खोकर 54 रन बना लिए हैं। रोमेन पॉवेल 20 और रिंकू सिंह 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 19, 2026 18:14 IST

Kolkata vs Rajasthan IPL Live Score 2026: कोलकाता का चौथा विकेट हुआ आउट

राजस्थान रॉयल्स से मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। अंगकृष रघुवंशी 17 रन बनाकर जडेजा का शिकार हो गए हैं।
APR 19, 2026 18:10 IST

Kolkata vs Rajasthan IPL Live Score 2026: कोलकाता को जीत के लिए चाहिए 105 रन

राजस्थान रॉयल्स से मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता ने 6 ओवरों में अपने तीन विकेट खोकर 51 रन बना लिए हैं। कोलकाता को अब जीत के लिए 105 रन की दरकार है।
APR 19, 2026 18:02 IST

Kolkata vs Rajasthan IPL Live Score 2026: ध्रुव जुरेल ने की शानदार स्टंपिंग

राजस्थान रॉयल्स से मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता ने अपना तीसरा विकेट भी गंवा दिया है। ध्रुव जुरेल ने शानदार स्टंपिंग करते हुए वाइड गेंद पर कैमरन ग्रीन को आउट कर दिया है।
APR 19, 2026 17:59 IST

Kolkata vs Rajasthan IPL Live Score 2026: कोलकाता का स्कोर 4 ओवर में 31 रन

राजस्थान रॉयल्स से मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता ने 4 ओवरों में दो विकेट खोकर 31 रन बना लिए हैं। कैमरन ग्रीन 23 और अंगकृष रघुवंशी 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 19, 2026 17:56 IST

Kolkata vs Rajasthan IPL Live Score 2026: कोलकाता का स्कोर 3 ओवर में 21 रन

राजस्थान रॉयल्स से मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता को शुरुआत में ही दोहरा झटका लगा है। कोलकाता के दोनों ओपनर टिम सीफर्ट और कप्तान आजिंक्य रहाणे पवेलियन लौट चुके हैं।
APR 19, 2026 17:45 IST

Kolkata vs Rajasthan IPL Live Score 2026: कप्तान रहाणे भी लौटे पवेलियन

राजस्थान रॉयल्स से मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता ने दूसरे ही ओवर में अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। कप्तान आजिंक्य रहाणे भी आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं।
APR 19, 2026 17:39 IST

Kolkata vs Rajasthan IPL Live Score 2026: पारी शुरू होते ही केकेआर को लगा झटका

राजस्थान रॉयल्स से मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स को पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा है। जोफ्रा आर्चर की गेंद पर टीम साइफर्ट आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं।