क्रिकेट

IPL 2026 के बीच टीम का साथ छोड़कर स्वदेश लौटे पैट कमिंस, जानिए क्या है वजह

चोट से जूझ रहे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज कोलकाता के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के शुक्रवार को खेले गए मुकाबले के बाद वापस स्वदेश लौट गए हैं। जानिए क्या है वजह?

Image

पैट कमिंस (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट की अंतिम जांच (स्कैन) के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं। यह स्कैन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की चिकित्सीय टीम द्वारा किया जाएगा जो उन्हें यहां चल रही इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे चरण में खेलने की मंजूरी देगा। ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार,'कमिंस जुलाई 2025 से मैदान से बाहर हैं और इस दौरान केवल एक एशेज टेस्ट ही खेल पाए हैं। वह आईपीएल 2026 में टीम शिविर छोड़कर पीठ की चोट की अंतिम जांच के लिए घर लौट गए हैं।'

केकेआर के खिलाफ मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया लौटे पैट कमिंस

रिपोर्ट में आगे कहा गया, 'कमिंस गुरुवार को कोलकाता में सनराइजर्स हैदराबाद के कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए अंतिम मैच के बाद भारत से रवाना हुए। अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें अनुमति दे देता है तो वह 17 अप्रैल को फिर टीम से जुड़ सकते हैं।' कमिंस टीम के नेट सत्र में गेंदबाजी कर रहे थे क्योंकि यह ’रिटर्न टू प्ले’ (खेल में वापसी करने के) प्रोटोकॉल का हिस्सा है।

स्कैन के बाद होगी वापसी, दूसरे दौर के लिए रहेंगे उपलब्ध

कमिंस और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हमेशा कहा कि यह तेज गेंदबाज टूर्नामेंट के दूसरे हिस्से में उपलब्ध रहेगा। उनकी अनुपस्थिति में ईशान किशन को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। भारत आने से एक हफ्ता पहले कमिंस ने एक पॉडकास्ट में कहा था,'मैं अब भी पीठ की चोट से उबर रहा हूं, लेकिन स्थिति अच्छी है। मैं नेट में फिर से गेंदबाजी कर रहा हूं। मैं आईपीएल के शुरुआत में नहीं खेल पाऊंगा, लेकिन ज्यादा देर नहीं लगेगी। मैं फिलहाल हर तीसरे दिन गेंदबाजी कर रहा हूं। हमने टूर्नामेंट के मध्य तक मुझे पूरी तरह फिट करने की योजना बनाई है।' इस दौरान ईशान मलिंगा और डेविड पेने टीम के लिए विदेशी तेज गेंदबाज की भूमिका निभा रहे हैं।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article