क्रिकेट

अद्भुत वैभव.. मात्र 15 गेंदों में जड़ दिया पचासा, 15 साल की उम्र में कर दिया बड़ा कारनामा

IPL 2026, RR vs CSK: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एक और कमाल कर दिया है। उन्होंने मात्र 15 गेंदों में हाफ सेंचुरी जड़कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। इसके साथ ही आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज हाफ सेंचुरी जड़ने के मामले में वह तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

Image

वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में जड़ा पचासा (फोटो साभार- IPL/BCCI)

IPL 2026, RR vs CSK: आईपीएल के 19वें सीजन के तीसरे मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एक और कमाल कर दिया है। उन्होंने मात्र 15 गेंदों में हाफ सेंचुरी जड़कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। इसके साथ ही आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज हाफ सेंचुरी जड़ने के मामले में वह तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे तेज हाफ सेंचुरी जड़ने के मामले में उनका नंबर दूसरा है। IPL के इतिहास में सबसे तेज हाफ सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है। यशस्वी जायसवाल ने साल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मात्र 13 गेंदों में हाफ सेंचुरी जड़ी थी।

मात्र 15 गेंदों में जड़ दी हाफ सेंचुरी

वहीं दूसरे नंबर पर केएल राहुल, पैट कमिंस और रोमारियो शेफर्ड 14 गेंदों में हाफ सेंचुरी जड़ चुके हैं। वैभव सूर्यवंशी का यह IPL में चेन्नई के खिलाफ बैक टू बैक हाफ सेंचुरी भी है। पिछले सीजन में वैभव ने अपना आखिरी मुकाबला CSK के खिलाफ ही खेला था, जहां उन्होंने 33 गेंद में हाफ सेंचुरी बनाई थी। वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन में मात्र 17 गेंदों में भी हाफ सेंचुरी जड़ी है। वहीं, उन्होंने मात्र 35 गेंदों में शतक बनाकर सबको हैरान कर दिया था।

मात्र 35 गेंदों में बना चुके हैं शतक

पिछले सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 14 साल 23 दिन की उम्र में अपने IPL डेब्यू किया था। उन्होंने मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों को आश्चर्य में डाल दिया था। 19 अप्रैल 2025 को लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ खेलते हुए अपनी पहली ही गेंद पर सूर्यवंशी ने छक्का जड़ा था। उन्होंने शार्दुल ठाकुर के खिलाफ 80 मीटर का लंबा छक्का मारा था। वहीं वैभव ने IPL के अपने तीसरे ही मैच में मात्र 35 गेंदों में सेंचुरी जड़कर तूफान मचा दिया था। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 38 गेंदों में 101 रन बनाकर अपनी टीम को 16 ओवर में ही टार्गेट चेज करवा दिया था। वैभव सूर्यवंशी को दुनिया ने सबसे पहली बार IPL 2025 में देखा था। उन्हें मात्र 14 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया और खेलने का मौका दिया। इसके बाद उन्होंने अपने खेल से दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article