क्रिकेट

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद छोड़ेगा मोहम्मद शमी का साथ, इस टीम के साथ हुई ट्रेड डील

टीम इंडिया से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सनराइजर्स हैदराबाद से विदाई तय हो गई है। लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ सनराइजर्स हैदरादाद की ट्रे़ड डील तय हो गई है।

Image

मोहम्मद शमी (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद 2026 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ‘ट्रेड’ करने के लिए तैयार है। सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले साल नीलामी में 35 साल के इस तेज गेंदबाज को 10 करोड़ रुपये में खरीदा था।

दोनों टीमों के बीच बनी सहमति

इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने पीटीआई को बताया,'दोनों फ्रेंचाइजी इस ‘ट्रेड’ के लिए सहमत हो गई हैं।' सनराइजर्स हैदराबाद के साथ पिछले साल शमी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। उन्होंने नौ मैचों में 56.16 के औसत से केवल छह विकेट लिए थे। शमी फिटनेस संबंधी चिंताओं के कारण राष्ट्रीय टीम में भी जगह नहीं बना पाए हैं। वह आखिरी बार भारत के लिए इस साल मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेले थे। आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए अपनी टीम से खिलाड़ियों को ‘रिलीज’ करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर है।

ऐसा रहा है शमी का आईपीएल में प्रदर्शन

मोहम्मद शमी आईपीएल में 2013 में डेब्यू किया था। अबतक खेले 119 मैच में 28.19 के औसत से 133 विकेट अपने नाम किए हैं। 11 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। हैदराबाद ने पिछले सीजन शमी को 10 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article