क्रिकेट

धोनी के संन्यास को लेकर सौरव गांगुली ने क्या जवाब दिया, किसी को नहीं होगी उम्मीद

IPL 2026: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से जब धोनी के संन्यास को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जो जवाब दिया, उसकी उम्मीद शायद ही किसी को रही होगी। सौरव गांगुली दिल्ली में ‘जैक्सन ग्रुप' का ब्रैंड अंबैसडर बनने के कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी के लेकर एक दिलचस्प बयान दिया।

Image

धोनी के संन्यास पर बोले गांगुली (फोटो साभार- BCCI/IPL)

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च को होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिछले बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शाम साढ़े सात बजे से होगा। IPL 2026 शुरू होने से पहले एक बार फिर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर चर्चा चल पड़ी है। 44 साल के एमएस धोनी 2026 के आईपीएल में चेन्नई टीम का हिस्सा होंगे। वहीं उनके प्रसंशकों से लेकर आलोचकों तक के मन में एक ही सवाल चल रहा है कि वह कब संन्यास लेंगे।

गांगुली ने खेली थी IPL इतिहास की पहली गेंद

इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से जब धोनी के संन्यास को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जो जवाब दिया, उसकी उम्मीद शायद ही किसी को रही होगी। सौरव गांगुली दिल्ली में ‘जैक्सन ग्रुप' का ब्रैंड अंबैसडर बनने के कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी के लेकर एक दिलचस्प बयान दिया। गांगुली ने सबसे पहले IPL का पहला सीजन याद किया और कहा, 'मैंने IPL की पहली गेंद खेली थी और पहले मैच में हमने RCB को हराया था। वहीं पिछली बार आरसीबी चैंपियन बन गई है।'

गांगुली ने धोनी के संन्यास पर क्या कहा?

धोनी के संन्यास पर सवाल पूछे जाने पर गांगुली ने कहा, 'मैं इस बारे में सिर्फ धोनी को कहूंगा, किसी और को नहीं बताऊंगा। मैं जानता हूं मुझे इस बारे में धोनी को क्या सलाह देनी है।' बता दें कि कुछ दिन पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के ग्रैंड प्री-सीजन इवेंट 'रोर 2026' में धोनी ने अपने संन्यास और खेलने को लेकर ऐसी बात कही थी, जिसे जानकर उनके फैंस खुश हो जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान धोनी ने कहा कि वह अभी रिटायरमेंट के बारे में नहीं सोच रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान एक्टर सिवाकार्तिकेयन ने धोनी से मजाक में कहा कि वह रिटायरमेंट की बातों को नजरअंदाज करें। उन्होंने कहा कि धोनी को 60 साल तक खेलते रहना चाहिए। इस बात पर खुद धोनी ने रिएक्ट करते हुए कहा, 'मुश्किल होगा… लेकिन कोशिश कर सकता हूं।' पूर्व भारतीय कप्तान ने जैसे ही यह बात कही, स्टेडियम में मौजूद फैन्स 'धोनी-धोनी' के नारे लगाने लगे।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article