क्रिकेट

IPL 2026: गुजरात टाइटन्स से मुंबई इंडियन्स पहुंचा धाकड़ कैरेबियाई खिलाड़ी, जानिए कितने में हुई डील

गुजरात टाइटन्स के लिए पिछले सीजन खेलने वाले कैरेबियाई ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड को मुंबई इंडियन्स ने ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया है। जानिए कितने में हुई डील?

Image

शेरफेन रदरफोर्ड (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

मुंबई इंडियन्स ने आईपीएल 2026 के लिए रिटेंशन के ऐलान से पहले ही अपनी टीम को मजबूत करना शुरू कर दिया है। मुंबई इंडियन्स ने गुरुवार को ड्रे़ के जरिए पहले शार्दुल ठाकुर को अपनी टीम में लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड के जरिए हासिल किया। इसके बाद मुंबई पलटन गुजरात टाइटन्स की ओर से खेलने वाले कैरेबियाई ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड को भी अपने दल में शामिल करने में सफल रही। इसके लिए मुंबई को 2.6 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े। गुजरात ने इसी कीमत पर रदरफोर्ड को अपनी टीम में शामिल किया था। उनकी यही फीस मुंबई इंडियन्स में भी होगी।

ऐसा रहा है रदरफोर्ड का T20I करियर

27 वर्षीय रदरफोर्ड ने वेस्टइंडीज के लिए अब तक 44 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और उनके नाम टी20आई में छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है। उन्होंने आंद्रे रसेल के साथ मिलकर पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 139 रनों की साझेदारी की थी। 44 टी20आई मैचों में रदरफोर्ड ने 18.37 के औसत और 137.38 के स्ट्राइक रेट से 588 रन बनाए हैं। नाबाद 68 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

ऐसा रहा है रदरफोर्ड का आईपीएल करियर

रदरफोर्ड ने आईपीएल में अबतक 23 मैच खेले हैं। साल 2019 रदरफोर्ड दिल्ली कैपिटल्स और साल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते नजर आए थे। साल 2020 में वो मुंबई इंडियंस और 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा थे लेकिन इन दो सीजन में उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल होने का मौका नहीं मिला था। अबतक खेले 23 मैच में रदरफोर्ड ने 24.81 के औसत और 137.37 के स्ट्राइक रेट से 397 रन बनाए हैं। 46 रदरफोर्ड का बल्लेबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। वहीं गेंदबाजी वो आईपीएल में केवल एक विकेट चटकाने में सफल हुए हैं। वो विकेट भी उन्हें साल 2019 में मिला था।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article