क्रिकेट

IPL 2026, RR vs SRH Pitch Report: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज, जानिए कैसा बर्ताव करेगी जयपुर की पिच

IPL 2026, RR vs SRH Pitch Report In Hindi Today Match: आज (25 April 2026) आईपीएल के 19वें सीजन के छत्तीसवें मुकाबले में पहले सीजन की चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। मौजूदा सीजन में सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाने वाला यह पहला मुकाबला है। इस मैदान पर इससे पहले एक भी मैच नहीं खेला गया है। आईए जानते हैं शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच का कैसा हाल रहेगा। जानिए मैदान से जुड़े खास आंकड़े और कैसा रहेगा जयपुर के मौसम का हाल।

Image

राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद पिच रिपोर्ट

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad Sawai Mansingh Stadium Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के छत्तीसवें मुकाबले में पहले सीजन की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium, Jaipur) में खेला जाएगा। आरआर की कप्तानी जहां रियान पराग (Riyan Parag) संभाल रहे हैं वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी एक बार फिर ईशान किशन (Ishan Kishan) के हाथों में होगी। आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। राजस्थान रॉयल्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में शनिवार को जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरेगी, तो उसकी कोशिश अपने घरेलू मैदान पर दबदबा कायम रखने के साथ-साथ दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मुकाबले का हिसाब बराबर करने की भी होगी। यह मुकाबला आईपीएल के इस चरण में बेहद अहम माना जा रहा है, जहां दोनों टीमें जरूरी अंक हासिल करने की कोशिश में होंगी। सनराइजर्स ने प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की शानदार गेंदबाजी के बूते दोनों टीमों के बीच 13 अप्रैल को खेले गए पहले चरण के मुकाबले को 57 रन से जीता था। रॉयल्स ने हालांकि उस हार से उबरते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 40 रन की जीत से अच्छी वापसी की है। अंक तालिका में जहां राजस्थान रॉयल्स दूसरे स्थान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन में उतार-चढ़ाव से गुजरते हुए चौथे स्थान पर काबिज है।

राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड (Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad Head to Head)

राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 22 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है। इन 21 मुकाबलों में जहां हैदराबाद ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं राजस्थान ने 9 मैचों में जीत हासिल की है।

राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद आज की पिच रिपोर्ट (RR vs SRH IPL Match Today Pitch Report)

आईपीएल 2026 का 36वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा, जो आमतौर पर हाई स्कोरिंग ग्राउंड माना जाता है। पिछले सीजन यहां 7 मैच हुए थे, जिनमें से 4 मैच चेज करने वाली टीम ने जीते थे। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।अगर कोई टीम पहले बल्लेबाजी करती है, तो उसे जीत के लिए करीब 200 रन या उससे ज्यादा बनाना जरूरी होगा। यहां की पिच बैलेंस रहती है, यानी बल्लेबाजों और गेंदबाजों (खासकर स्पिनर्स) दोनों को मदद मिलती है। पिच पर अच्छा बाउंस और स्पीड होती है, जिससे रन बनाना थोड़ा आसान हो जाता है। हालांकि, दूसरी पारी में ओस पड़ने की वजह से चेज करने वाली टीम को फायदा मिलता है और ज्यादातर मैचों में वही टीम जीतती है।

आईपीएल 2026 के छत्सीसवें मुकाबले में राजस्थान और हैदराबाद के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Rajasthan vs Hyderabad IPL 2026 Match)

राजस्थान रॉयल्स के फैंस इस मैच में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal), युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi), विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel), रियान पराग (Riyan Parag) और अनुभवी शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) का बल्ले से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे। वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer), रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के अच्छे परफॉर्मेंस की उम्मीद कर रहे होंगे। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी की ताकत उनके शीर्ष क्रम में है। हैदराबाद के फैंस ईशान किशन (Ishan Kishan), हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen), अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), ट्रैविस हेड (Travis Head) से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद कर रहे होंगे। इसके अलावा गेंदबाजी में प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge) और साकिब हुसैन (Sakib Hussain) से अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद होगी।

राजस्थान और हैदराबाद की आईपीएल 2026 टीमें (Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Full Squads)

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Rajasthan Royals Full Squad):

रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिम्रोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रविंद्र जड़ेजा, सैम कुरेन, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा।

सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Sunrisers Hyderabad Full Squad):

इशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, ट्रैविस हेड, प्रफुल्ल हिंगे, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, कामिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, डेविड पायने, साकिब हुसैन, शिवम मावी, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरण, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, अनिकेत वर्मा, जीशान अंसारी।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!