Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians Raipur Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium Raipur) में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कप्तानी रजत पाटीदार(Rajat Patidar) संभाल रहे हैं वहीं मुंबई इंडियन्स की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है। आईपीएल 2026 का 54वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मौजूदा सीजन में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला यह पहला मैच है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम का मौजूदा सीजन में प्रदर्शन अच्छा रहा है। अबतक खेले 10 मैच में से 6 में उसे जीत और चार में हार मिली है। आरसीबी का नेट रन रेट +1.234 का है। वहीं मुंबई इंडियन्स की टीम को अबतक खेले 10 मैच में से 3 में जीत मिली है और वो 6 अंक के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने की आस उनकी खत्म हो चुकी है ऐसे में आरसीबी के खिलाफ वो अपनी साख बचाने उतरेगी। ये मुकाबला अंक तालिका में चौथे और नौवें पायदान पर काबिज टीमों के बीच है। ऐसे में आईए जानते हैं रविवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच और मौसम का कैसा रहेगा हाल?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम मुंबई इंडियन्स हेड टू हेड (Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians Head to Head)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम मुंबई इंडियन्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 35 मैच खेले गए हैं जिसमें से राजस्थान को 16 मैच में जीत मिली है वहीं मुंबई इंडियन्स ने 19 मैच में जीत दर्ज की दोनों के बीच सीजन की यह दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई को 18 रन के अंतर से मात दी थी। दोनों के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबलों में तीन में आरसीबी और दो में मुंबई की टीम को जीत मिली है। दोनों के बीच लीग के इतिहास में पलड़ा बराबर का रहा है ऐसे में रविवार को एक बार फिर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम मुंबई इंडियन्स आज की पिच रिपोर्ट (RCB vs MI IPL Match Today Pitch Report)
आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियन्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 54वां मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium Raipur) में खेला जाएगा। इस मैदान पर खेला जाने वाला यह सीजन का पहला मुकाबला है। आरसीबी ने इसे अपने दूसरे होम ग्राउंड के रूप में चुना है। रायपुर में आखिरी आईपीएल मैच 10 साल पहले साल 2016 में खेला गया था। साल 2018 के बाद से अबतक इस मैदान पर केवल दो अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले गए हैं। टी20 में पिच के व्यवहार से दोनों ही टीमें अनजान हैं। अच्छी बात यह है फ्रेश पिच पर मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि रायपुर की पिचें आम तौर पर धीमी होती हैं, लेकिन उम्मीद है कि यह पिच बैटिंग के लिए अच्छी होगी। शनिवार को हुई ज़ोरदार बारिश हुई थी ऐसे में पिच में थोड़ी नमी होगी। रविवार को रायपुर का मौसम साफ रहेगा। दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और रात में मैच के दौरान 24 डिग्री तक जा सकता है। ऐसे में खिलाड़ियों को मैच के दौरान गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
आईपीएल 2026 के पचासवें मुकाबले में रायपुर और बेंगलुरू और मुंबई के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Bengaluru vs Mumbai IPL 2026 Match)
आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में राजस्थान और गुजरात के बीच आज कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। आरसीबी के फैन्स की नजरें विराट कोहली(Virat Kohli), रजत पाटीदार(Rajat Patidar), भुनवेश्वर कुमार(Bhuneshwar kumar), क्रुणाल पांड्या(Krunal Pandya) रहेंगी। वहीं मुंबई के फैन्स की कप्तान हार्दिक पांड्या(Hardik Pandya), रोहित शर्मा(Rohit sharma),सूर्यकुमार यादव(Suryakumar yadav), और जसप्रीत बुमराह(Jasprit Bumrah) पर रहेंगी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियन्स की आईपीएल 2026 टीमें (Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians IPL 2026 Full Squads)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Royal Challengers Bengaluru Full Squad):
रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल
मुंबई इंडियन्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम ( Mumbai Indians Full Squad):
हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडे, मो. इज़हार, रघु शर्मा।
