क्रिकेट

IPL 2026 Points Table: गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक, जानें प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल, किस पोजिशन पर कौन सी टीम

आईपीएल 2026 अंक तालिका, पॉइंट्स टेबल, आईपीएल ऑरेंज कैप, पर्पल कैप किसके पास है, टुडे मैच मैन ऑफ़ द मैच अपडेट, हाइलाइट्स: आईपीएल का 25वां मुकाबला गुजरात टाइटंस के नाम रहा। इसके साथ ही गुजरात ने जीत की हैट्रिक लगा ली है और वह चौथे नंबर पर पहुंच गई।

Image

प्वाइंट्स टेबल गुजरात और कोलकाता के मैच (साभार-X)

आईपीएल 2026 आज का मैच, पॉइंट्स टेबल, पर्पल और ऑरेंज कैप अपडेट: आईपीएल का 25वां मुकाबला गुजरात टाइटंस के नाम रहा। इसके साथ ही गुजरात ने गिल की कप्तानी में जीत की हैट्रिक लगा ली। गुजरात के सामने जीत के लिए 181 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। गुजरात की ओर से शुभमन गिल ने सर्वाधिक 86 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस के 6 अंक हो गए हैं और इसका फायदा उसे प्वाइंट्स टेबल में मिला है। टीम चौथे नंबर पर पहुंच गई है।

GT vs KKR मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के इस मुकाबले के बाद आईपीएल 2026 के प्वाइंट्स टेबल में बदलाव आया। कोलकाता की टीम अब भी 6 मैच में बिना किसी जीत के एक प्वाइंट्स के साथ सबसे नीचले पायदान पर है, जबकि गुजरात टाइटंस ने लगातार तीसरी जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है। अब गुजरात की टीम 5 मैच में 3 जीत और 6 अंक के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गई है।

क्रमांकटीममैचजीत/टाई (W)हार (L)प्वाइंट्स (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1पंजाब किंग्स5409+1.067
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु54/118+1.503
3राजस्थान रॉयल्स5418+0.889
4गुजरात टाइटंस5326+0.018
5सनराइजर्स हैदराबाद5234+0.576
6दिल्ली कैपिटल्स4224+0.332
7लखनऊ सुपर जायंट्स5234-0.804
8चेन्नई सुपर किंग्स5234-.0.846
9मुंबई इंडियंस5142-1.076
19कोलकाता नाईट राइडर्स600/11-1.149

IPL 2026 ऑरेंज कैप लीडर बोर्ड (Orange Cap List IPL 2026)

आईपीएल के 25वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में बदलाव आया है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉप पर जगह बना ली। कोलकाता के खिलाफ 86 रन की पारी खेलने के बाद गिल अब 251 रन के साथ नंबर वन पर पहुंच गए हैं। 228 रन के साथ विराट कोहली नंबर दो पर खिसक गए हैं। नंबर 3 पर हेनरिक क्लासेन हैं जो 5 मैच में 224 रन बना चुके हैं। चौथे नंबर पर 222 रन के साथ रजत पाटीदार हैं। ईशान किशन 5 मैच में 213 रन बना चुके हैं।
क्रमांकबैटरमैचरन50/100
1शुभमन गिल 42513
2विराट कोहली 52282
3हेनरिक क्लासेन42242
4रजत पाटीदार52222
5ईशान किशन52132

IPL 2026 पर्पल कैप लीडर बोर्ड (Purple Cap List)

आईपीएल के 25वें मुकाबले के बाद पर्पल कैप की लिस्ट में भी बदलाव आया है। गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा 11 विकेट लेकर टॉप पर बने हुए हैं। नंबर दो पर चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज हैं जो 10 विकेट चटका चुके हैं। तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमश: प्रिंय यादव और रवि बिश्नोई हैं जो 9-9 विकेट चटका चुके हैं। नंबर 5 पर जोफ्रा आर्चर हैं जिनके नाम 7 विकेट हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article