क्रिकेट

IPL 2026, DC vs PBKS Pitch Report: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज, जानिए धर्मशाला की HPCA पिच का कैसा रहेगा हाल

IPL 2026, DC vs PBKS Pitch Report In Hindi Today Match: आज (11 May 2026) को आईपीएल के 19वें सीजन के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स अभी अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। वहीं पंजाब किंग्स की टीम धीरे-धीरे नीचे खिसकते हुए तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। दिल्ली की कोशिश पंजाब को पटखनी देकर प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने की होगी। हालांकि, उसे बाकी बचे तीन मैच में तीन जीत दर्ज करके दूसरे टीमों के भी हार की उम्मीद करनी होगी। वहीं 10 मैच में 6 जीत 3 हार के साथ पंजाब की टीम अंक तालिका में तीसरे पायदान पर पहुंच चुकी है। वह इस मुकाबले को जीतकर फिर से टॉप पर पहुंचने की कोशिश करेगी। ऐसे में आइए जानते हैं धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम की पिच का सोमवार को कैसा रहेगा हाल? जानिए मैदान से जुड़े खास आंकड़े और कैसा रहेगा खूबसूरत धर्मशाला का मौसम?

Image

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स पिच रिपोर्ट

Delhi Capitals vs Punjab Kings Himachal Pradesh Cricket Association Stadium Dharamsala Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium Dharamsala) में खेला जाएगा। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल (Axar Patel) संभालेंगे। वहीं पंजाब किंग्स की कमान एक बार फिर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में होगी। आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मौजूदा सीजन में धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला यह पहला मैच है। पंजाब किंग्स की टीम सोमवार को धर्मशाला के खूबसूरत मैदान में जब खराब फॉर्म से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स की मेजबानी करेगी तो इस सीजन के आखिरी चरण में अपने प्रदर्शन में आई चौंकाने वाली गिरावट को रोकने की कोशिश करेगी। इस स्टेडियम में पंजाब की टीम 17 मई तक तीन मैच खेलेगी। अपने पिछले तीन लीग मैच में मिली हार के बाद पंजाब खेल के सभी विभागों में सुधार की उम्मीद कर रही होगी। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाले पंजाब किंग्स को प्ले ऑफ में जगह बनाने के लिए अब भी कम से कम दो जीत की जरूरत है।

दिल्ली का खराब फॉर्म जारी

दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की नजरें पहले से ही अगले सत्र पर टिकी हैं क्योंकि वे अपने पिछले छह में से पांच मैच हारने के बाद अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। दिल्ली का प्रदर्शन अपने घरेलू मैदान पर बेहद खराब रहा है इसलिए वे पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के लिए स्थल में बदलाव का स्वागत करेंगे। उसके बल्लेबाज धीमी और टर्न लेने वाली पिचों पर खुद को ढालने में नाकाम रहे हैं जिससे उनकी कमजोरियां उजागर हुई हैं। प्रमुख स्पिनर कुलदीप यादव के साधारण प्रदर्शन ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं जबकि मिचेल स्टार्क शायद बहुत देर से टीम से जुड़े। पंजाब किंग्स की तरह दिल्ली के क्षेत्ररक्षण ने भी उसे निराश किया है। आंकड़ों के लिहाज से दिल्ली की टीम अब भी प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है लेकिन इसकी बहुत कम संभावना है कि वे टूर्नामेंट में आगे बढ़ पाएंगे। यह मुकाबला अंक तालिका में तीसरे और आठवें पायदान पर काबिज टीमों के बीच है। ऐसे में आईए जानते हैं सोमवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम की पिच और मौसम का कैसा रहेगा हाल?

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड (Punjab Kings vs Delhi Capitals Head to Head)

आईपीएल के इतिहास में Punjab Kings और Delhi Capitals के बीच अब तक कुल 36 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें पंजाब किंग्स ने 18 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 17 मैच अपने नाम किए हैं। वहीं एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला। आंकड़े बताते हैं कि दोनों टीमों के बीच हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिलती है।

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आज की पिच रिपोर्ट (PBKS vs DC IPL Match Today Pitch Report)

आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Stadium) में खेला जा रहा है। जहां की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। यहां गेंद आसानी से बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाज बड़े शॉट खेल पाते हैं। धर्मशाला ऊंचाई वाले इलाके में है, इसलिए हवा का असर भी अलग होता है और गेंद तेजी से जाती है। इसी वजह से यहां छक्के लगाना थोड़ा आसान माना जाता है। इस सीजन का यह पहला मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है, इसलिए दोनों टीमें यहां की परिस्थितियों को समझने में थोड़ा समय ले सकती हैं। स्टेडियम की पिच हरियाणा के भिवानी से लाई गई काली मिट्टी से बनाई गई है। इस मिट्टी में रेत बहुत कम होती है, जिसकी वजह से पिच पर अच्छी गति और उछाल मिलती है। मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना रहती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाज भी असर दिखा सकते हैं। अगर बल्लेबाज शुरुआत में संभलकर खेल लें और पिच पर टिक जाएं, तो बाद में उनके लिए बड़े शॉट खेलना आसान हो जाता है।

आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में पंजाब और दिल्ली के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Punjab vs Delhi IPL 2026 Match)

पंजाब के फैंस एक बार फिर टीम के ओपनर प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की जबरदस्त बल्लेबाजी देखना चाहेंगे। वहीं कप्तान अय्यर से फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में पंजाब के फैंस को मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल से जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दूसरी तरफ दिल्ली के फैंस केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद कर रहे होंगे। जबकि अक्षर पटेल से आलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी, काइल जेमिसन और मिचेल स्टार्क से मैच जिताने की उम्मीद दिल्ली के फैंस कर रहे होंगे।

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2026 टीमें (Punjab Kings vs Delhi Capitals IPL 2026 Full Squads)

पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Punjab Kings Full Squad):

श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, निहाल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्युसन, हरप्रीत बरार, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, प्रवीण दुबे, पायला अविनाश और विशाल निषाद।

दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Delhi Capitals Full Squad):

अभिषेक पोरेल, लोकेश राहुल, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, दुष्मंता चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, आकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, पृथ्वी साव, काइल जेमिसन, अजय जाधव मंडल, माधव तिवारी, साहिल पारख, करुण नायर, टी नटराजन।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article