क्रिकेट

IPL 2026 Orange Cap: टॉप पर पहुंचे केएल राहुल, वैभव सूर्यवंशी को हुआ नुकसान; यहां देखें पूरी लिस्ट

IPL 2026 Orange Cap: आईपीएल के 43वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की लिस्ट में बड़ा बदलाव आया है। दिल्ली के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने टॉप पर जगह बना ली है। वैभव सूर्यवंशी अब भी टॉप-5 में बने हुए हैं।

Image

IPL Orange Cap, ऑरेंज कैप 2026 प्लेयर्स (साभार-X)

IPL 2026 Orange Cap: Orange Cap In Ipl 2026: आईपीएल के 43वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की लिस्ट में बड़ा बदलाव आया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 75 रन की पारी खेलकर केएल राहुल ने अभिषेक शर्मा ने नंबर वन की कुर्सी छीन ली है। अब केएल राहुल 9 मैच में 433 रन बनाकर टॉप पर पहुंच गए हैं। राहुल ने अभिषेक शर्मा को पछाड़कर यह कुर्सी हासिल की है। अब अभिषेक के नाम 9 मैच में 425 रन हैं और वो दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। नंबर तीन पर हेनरिक क्लासेन हैं। हेनरिक क्लासेन के नाम अब 9 मैच में 414 रन हैं। वैभव सूर्यवंशी नंबर 4 पर खिसक गए हैं। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी मौजूदा सीजन में 404 रन बनाकर चौथे नंबर पर हैं। 5वें नंबर पर किंग कोहली हैं। विराट के नाम अब 9 मैच में 379 रन बनाए हैं।

आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड (Orange Cap 2026)

क्रमखिलाड़ीमैचरन50/100छक्के
1केएल राहुल9 4333/124
2अभिषेक शर्मा94253/131
3हेनरिक क्लासेन9414418
4वैभव सूर्यवंशी84002/137
5विराट कोहली93793/014

कैसा है ऑरेंज कैप का इतिहास

आईपीएल इतिहास की बात करें तो पहला ऑरेंज कैप पंजाब किंग्स के शॉन मार्श के नाम रहा था। मार्श ने 11 मैच में 616 रन बनाए थे। आखिरी बार गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन ने यह खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने 15 मैच में 759 रन बनाए थे।

सालखिलाड़ीमैचरन
2025साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस)15759
2024विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)15741
2023शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस)17890
2022जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स)17863
2021रुतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स)16635
2020केएल राहुल (पंजाब किंग्स)14670
2019डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)12692
2018केन विलियमसन (सनराइजर्स हैदराबाद)17735
2017डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)14641
2016विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)16973
2015डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)14562
2014रॉबिन उथप्पा (कोलकाता नाईट राइडर्स)16660
2013माइकल हसी (चेन्नई सुपर किंग्स)16733
2012क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)15733
2011क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)12608
2010सचिन तेंदुलकर (मुंबई इंडियंस)15618
2009मैथ्यू हेडन (चेन्नई सुपर किंग्स)12572
2008शॉन मार्श (पंजाब किंग्स)11616

ऑरेंज कैप में विदेशी बनाम भारतीय

अब तक हुए 18 सीजन में ऑरेंज कैप लिस्ट में भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों में बराबरी की टक्कर रही है। 9 बार ओवरसीजन खिलाड़ियों ने जबकि 9 बार भारतीय खिलाड़ियों ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया है। क्रिस गेल और विराट कोहली ने दो-दो बार जबकि डेविड वॉर्नर ने 3 बार ऑरेंज कैप अपने नाम किया है। एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड किंग कोहली के नाम है। उन्होंने साल 2016 में 4 शतक की मदद से 973 रन बनाए थे।

दो खिलाड़ी रहे हैं सबसे लकी

आईपीएल इतिहास की बात करें तो सभी 18 ऑरेंज कैप विनर में केवल दो खिलाड़ी ऐसे रहे हैं, जिन्होंने ऑरेंज कैप के साथ आईपीएल ट्रॉफी भी उठाई है। साल 2014 में रॉबिन उथप्पा ने 16 मैच में 660 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीता और इसी साल केकेआर दूसरी बार चैंपियन बनी। दूसरे बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ हैं, उन्होंने 2021 में 16 मैच में 235 रन बनाए थे। इस साल सीएसके ने चौथी बार आईपीएल ट्रॉफी जीती।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article