क्रिकेट

IPL 2026, MI vs LSG Pitch Report: मुंबई इंडियन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज, जानिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा हाल

IPL 2026, MI vs LSG Pitch Report In Hindi Today Match: आज (04 May 2026) को आईपीएल के 19वें सीजन के सैंतालीसवें मुकाबले में मुंबई इंडियन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मौजूदा सीजन में मुंबई का हाल बेहाल हो गया है। मुंबई को अबतक खेले 9 मैच में से 7 में हार मिली है। मुंबई ने सीजन की शुरुआत वानखड़े स्टेडियम में जीत के साथ की थी। उसके बाद उसे दूसरी जीत अहमदाबाद में गुजरात के खिलाफ मिली थी। वानखेड़े में खेले पांच मैच में से मुंबई केवल एक में जीत हासिल कर सकी है। ऐसे में आइए जानते हैं मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच का सोमवार को कैसा रहेगा हाल? जानिए मैदान से जुड़े खास आंकड़े और कैसा रहेगा जयपुर के मौसम का हाल?

Image

मुंबई इंडियन्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, वानखेड़े स्टेडियम मुंबई पिच रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

Mumbai Indians vs Lucknow Super Gianst Wankhede Stadium Mumbai Pitch Report : आईपीएल के 19वें सीजन के सैंतालीसवें मुकाबले में मुंबई इंडियन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium Mumbai) में खेला जाएगा। मुंबई इंडियन्स की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है। वहीं लखनऊ की कप्तानी ऋषभ पंत(Rishabh Pant) संभाल रहे हैं वहीं । आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मौजूदा सीजन में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाने वाला यह छठा मैच है। इससे पहले यहां खेले गए पांच मुकाबले में से मेजबान मुंबई को एक मैच में जीत मिली है। वहीं 4 मुकाबलों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। इस मैदान पर खेले गए पांच मैच में से तीन चेज करने वाली टीम के खाते में गए हैं वहीं दो मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। पांच बार की चैंपियन मुंबई को अबतक खेले 9 मैच में से 7 में हार और 2 में जीत मिली है। अंक तालिका में 4 अंक और -0.803 के नेट रन रेट के साथ मुंबई की टीम नौवें पायदान पर है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स का हाल मुंबई से भी ज्यादा बेहाल है। लखनऊ ने अबतक खेले 8 मैच में दो में जीत दर्ज की है और 6 में उसे हार मिली है। अंक तालिका में लखनऊ सुपर जायंट्स 4 अंक और -1.106 के नेट रन रेट के साथ मुंबई से नीचे यानी दसवें स्थान पर है। ऐसे में टूर्नामेंट में दो सबसे खराब प्रदर्शन कर रही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। प्लेऑफ की दौड़ से तकरीबन बाहर हो चुकी मुंबई इंडियन्स की कोशिश अपनी स्थिति में सुधार करने की होगी ऐसे में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। ऐसे में आईए जानते हैं सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच और मौसम का कैसा रहेगा हाल?

मुंबई इंडियन्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड (Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants Head to Head)

मुंबई इंडियन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अबतक कुल 8 मैच खेले गए हैं जिसमें से 2 में मुंबई को और लखनऊ को 6 मैच में जीत मिली है। लखनऊ का पलड़ा मुंबई के खिलाफ भारी है। मुंबई इंडियन्स और लखनऊ दोनों मौजूदा सीजन में अपनी लय में नहीं हैं। दोनों टीमों के बीच खेले गए पांच मुकाबलों में 2 में मुंबई और तीन में लखनऊ विजयी रही है। दोनों सबसे निचले पायदान पर नहीं रहना चाहेंगी। ऐसे में सोमवार को दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स आज की पिच रिपोर्ट (MI vs LSG IPL Match Today Pitch Report)

आज मुंबई इंडियन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 47वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium Mumbai) में खेला जाएगा। इस मैदान पर मौजूदा सीजन में अबतक कुल 5 मैच खेले गए हैं। जिसमें से मुंबई को एक में जीत और 4 में हार मिली है। सोमवार का मुकाबला वानखेड़े की पिच नंबर 4 पर खेला जाएगा। सीजन में अब तक इस पिच का इस्तेमाल सिर्फ एक बार हुआ है। उस मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई के 6 विकेट 195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट और 21 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की थी। ऐसे में सोमवार को भी एक और हाई-स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है। मुंबई में गर्मी अपने चरम पर है दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। शाम को मैच के दौरान तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। मुंबई में काफी उमस है लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

आईपीएल 2026 के सैंतालीसवें मुकाबले में मुंबई और लखनऊ के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Mumbai vs Lucknow IPL 2026 Match)

आईपीएल 2026 के सैंतालीसवें मुकाबले में चेन्नई और लखनऊ के बीच आज कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। वहीं मुंबई के के फैन्स की नजरें रयान रिकेल्टन(Ryan Rickelton), तिलक वर्मा(Tilak Verma), सूर्यकुमाक यादव(Suryakumar Yadav), अल्लाह गजनफर(Allah Ghazanfar), जसप्रीत बुमराह(Jasprit Bumrah) और अश्विनी कुमार (Ashwini Kumar) पर रहेंगी। लखनऊ के फैन्स की नजरें मिचेल मार्श(Mitchell Marsh), ऋषभ पंत(Rishabh Pant), प्रिंस यादव (Prince Yadav) और मोहसिन खान(Mohsin Khan) पर रहेंगी।

मुंबई इंडियन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की आईपीएल 2026 टीमें (Mumbai Indians vs Mumbai Indians IPL 2026 Full Squads)

मुंबई इंडियन्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Mumbai Indians Full Squad):

हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक, मयंक रावत, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, कृष भगत, एएम गजनफर, केशव महाराज, मयंक मारकंडे, मोहम्मद इज़हार, रघु शर्मा।

लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Lucknow Super Giants Full Squad):

ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्क्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नोर्किया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article