IPL 2026, LSG vs DC Preview: आईपीएल 2026 का पांचवा मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 1 अप्रैल को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस मैच में जहां लखनऊ की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे वहीं दिल्ली की कमान अक्षर पटेल के हाथों में होगी। दोनों टीमें IPL के 19वें सीजन में अपने अभियान की शुरूआत जीत के साथ करना चाहेंगे। जहां लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत पर प्रदर्शन में सुधार का दबाव होगा। वहीं दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल भी अपनी टीम को पहली बार कप जिताने की उम्मीद में होंगे। ऋषभ पंत लखनऊ टीम के साथ बतौर कप्तान और स्टार बल्लेबाज अपने पहले सीजन में अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके थे। प्रमुख खिलाड़ियों खासकर तेज गेंदबाजों की चोटों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी थी।
लखनऊ को अपने गेंदबाजों से उम्मीद
इस साल लखनऊ के पास पूरी तरह से फिट टीम है और मोहम्मद शमी तथा एनरिच नॉर्किया जैसे अनुभवी गेंदबाजों के आने से आक्रमण मजबूत हुआ है। अक्सर चोटिल रहने वाले तेज गेंदबाज मयंक यादव ने पिछले एक साल में अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है और लखनऊ को उम्मीद होगी कि वह उस भरोसे पर खरे उतरें जो टीम ने उन पर किया है। तेज गेंदबाज मोहसिन खान भी चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं जबकि प्रिंस यादव ने भी अपनी मध्यम तेज गेंदबाजी से प्रभावित किया है। स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी ने पहले साल में ही अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ी थी और वह उस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। गेंदबाजी की तुलना में लखनऊ की बल्लेबाजी बेहतर लग रही है। मिचेल मार्श और एडेन माक्ररम आईपीएल की सबसे खतरनाक सलामी जोड़ियों में से है। पिछले सत्र में चौथे नंबर पर कोई कमाल नहीं कर सके पंत ने तीसरे नंबर पर शतक जमाया था। वह तीसरे नंबर पर ही उतरेंगे जबकि निकोलस पूरन चौथे नंबर पर खेलेंगे।
पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स ने आजमाई सात सलामी जोड़ी
दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सत्र में सात सलामी जोड़ियों को आजमाया लेकिन बात नहीं बनी। इस सत्र में उन्हें शीर्षक्रम में स्थिरता की उम्मीद होगी। केएल राहुल पारी का आगाज करेंगे लेकिन उनके साथ पृथ्वी साव, अभिषेक पोरेल या पाथुम निसांका में से कौन होगा, अभी तय नहीं है। मध्यक्रम को मजबूती देने के लिये डेविड मिलर को लाया गया है जबकि दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स भी टीम में हैं। चोट के कारण मिचेल स्टार्क पहला मैच नहीं खेल सकेंगे लेकिन दिल्ली का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है। कप्तान अक्षर पटेल और कुलदीप यादव जैसे दो मैच विनर उसके पास है। उनके साथ लुंगी एंगिडी भी हैं, जो टी20 विश्व कप में जबर्दस्त फॉर्म में थे।
लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेट डू हेड
आईपीएल के इतिहास में लखनऊ और दिल्ली के बीच राइवरली में अबतक दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी रहा है। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए सात आईपीएल मुकाबलों में चार में जीत हासिल की है। वहीं लखनऊ को तीन जीत मिले हैं। हालांकि, हाल के वर्षों में लखनऊ ने दिल्ली को कड़ी टक्कर दी है। लखनऊ ने अक्सर 200 रन के आस-पास का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया है।
लखनऊ और दिल्ली की आईपीएल 2026 टीमें (Lucknow Super Giants and Delhi Capitals IPL 2026 Full Squads)
लखनऊ सुपर जाइंट्स की आईपीएल 2026 की टीमः (Lucknow Super Giants Full Squad)
ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीज्के, एडेन माक्ररम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, आकाश महाराज सिंह, आवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, अर्जुन तेंदुलकर, मयंक यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिच नॉर्किया, जोश इंगलिस, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, मोहसिन खान, मनिमारन सिद्धार्थ, मुकुल चौधरी
दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2026 की टीमः (Delhi Capitals Full Squad)
अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, नीतिश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स,आशुतोष शर्मा, दुष्मंता चामीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, आकिब नबी दर, पाथुम निसांका, लुंगी एंगिडि, पृथ्वी साव, काइल जैमीसन, अजय मंडल, टी नटराजन, माधव तिवारी, करूण नायर, साहिल पारख।
मैच का समय: शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा मैच, सात बजे होगा टॉस।
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
