क्रिकेट

IPL 2026, LSG vs CSK Pitch Report: लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज, जानिए इकाना स्टेडियम की पिच कैसा करेगी बर्ताव

IPL 2026, LSG vs CSK Pitch Report In Hindi Today Match: आज (15 May 2026) को आईपीएल के 19वें सीजन के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम इकाना में खेला जाएगा। मौजूदा सीजन में इकाना स्टेडियम में खेला जाने वाला यह छठवां मैच है। इससे पहले खेले गए पांच मुकाबले में लखनऊ को चार मैचों में अपने घर पर हार मिली है। वहीं उसे सिर्फ एक मैच में आरसीबी के खिलाफ जीत मिली है। ऐसे में आइए जानते हैं लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा हाल? जानिए मैदान से जुड़े खास आंकड़े और कैसा रहेगा लखनऊ के मौसम का हाल?

Image

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स पिच रिपोर्ट

IPL 2026, LSG vs CSK Pitch Report In Hindi Today Match: आज (15 May 2026) को आईपीएल के 19वें सीजन के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम इकाना (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium, Lucknow) में खेला जाएगा। मौजूदा सीजन में इकाना स्टेडियम में खेला जाने वाला यह छठवां मैच है। इससे पहले खेले गए पांच मुकाबले में लखनऊ को अपने घर पर चार में हार मिली है। वहीं सिर्फ एक मैच में उसे जीत मिली है। इस मुकाबले में लखनऊ की कप्तानी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और चेन्नई की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) करते दिखाई देंगे। कहा जाता है कि कप्तान उतना ही अच्छा होता है जितनी अच्छी उसकी टीम होती है तथा ऋषभ पंत और रुतुराज गायकवाड़ के लिए यह कड़वी सच्चाई साबित हो रही है।

आईपीएल 2025 के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भी लखनऊ ने ऋषभ पंत को कप्तान बनाए रखकर साहसिक फैसला किया लेकिन उनकी अगुवाई में टीम इस सत्र में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। लखनऊ को को इस सीजन 11 मैचों में से सिर्फ तीन में जीत मिली है। दूसरी तरफ सीएसके का अभियान भी शुरू में अच्छा नहीं रहा है, लेकिन अंत तक आते-आते टीम पटरी पर लौट आई है। लचर प्रदर्शन के बावजूद प्लेआफ की दौड़ में कायम चेन्नई सुपर किंग्स इस मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करके अपना दावा बनाये रखना चाहेगी, जबकि दौड़ से बाहर हो चुकी लखनऊ के लिये यह महज प्रतिष्ठा का मुकाबला है।

चेन्नई को जीतने होंगे बाकी मुकाबले

चेन्नई ने टूर्नामेंट के दूसरे चरण में समय पर जीत दर्ज करके अपनी उम्मीदें कायम रखी है जबकि लखनऊ की टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा।

चेन्नई को अपने बाकी सारे मैच जीतने के अलावा दूसरे मैचों के नतीजे भी अनुकूल रहने की दुआ करनी होगी। चेन्नई फिलहाल 11 मैचों में से छह जीतकर अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। अच्छी ’फिनिशिंग’ नहीं होने के कारण आलोचना झेलने वाली पांच बार की चैम्पियन चेन्नई टीम ने संजू सैमसन, उर्विल पटेल, कप्तान रूतुराज गायकवाड़ और कुछ उदीयमान खिलाड़ियों के दम पर अच्छी वापसी की। शीर्षक्रम पर उर्विल के बेखौफ प्रदर्शन से पावरप्ले में चेन्नई का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। शुक्रवार को शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस को भी बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। जांघ की चोट के कारण हरफनमौला जैमी ओवर्टन के बाहर होने से चेन्नई की गेंदबाजी कमजोर हुई है। ओवर्टन ने दस मैचों में 14 विकेट लिये और वह इस सत्र में चेन्नई की गेंदबाजी की धुरी थे। अकील हुसैन, मुकेश चौधरी और अंशुल कम्बोज ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि अफगानिस्तान के बायें हाथ के स्पिनर नूर अहमद प्रभावी रहे हैं। दूसरी ओर लखनऊ को कप्तान ऋषभ पंत के लगातार खराब फॉर्म का खामियाजा भुगतना पड़ा। उसके गेंदबाज विरोधी टीमों पर दबाव बनाने में नाकाम रहे और चेन्नई के खिलाफ पहले चरण के मैच में तो वे 203 रन बनाकर भी हार गए। जोश इंगलिस , निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन एक ईकाई के रूप में टीम नाकाम रही है।

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड (Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings Head to Head)

IPL के इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अबतक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से तीन मुकाबला लखनऊ ने वहीं तीन मैचों में चेन्नई को जीत मिली है। वहीं दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला इसी सीजन 10 मई को खेला गया है। इस मैच में चेन्नई ने लखनऊ को मात दी है।

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आज की पिच रिपोर्ट (LSG vs CSK IPL Match Today Pitch Report)

लखनऊ और चेन्नई के बीच IPL का 59वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। यहां की पिच वैसे तो बल्लेबाजों के लिए मददगार है और इसका आउटफील्ड भी काफी तेज है, जिससे यहां स्कोर 175 के पार जा सकता है। लेकिन तेज गेंदबाजों को शुरुआत में यहां मदद मिलती है और जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, बल्लेबाजों के लिए स्थितियां काफी आसान होने लगती हैं। इस मैदान पर दूसरी पारी में ओस का असर पड़ता है, इसलिए टॉस जीतकर ज्यादातर कप्तान लक्ष्य का पीछा करना ही पसंद करते हैं। IPL के मौजूदा सीजन अब तक यहां पांच मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दो मैच रन चेज करने वाली टीमों ने जीते हैं। वहीं दो मैच पहले खेलने वाली टीम ने जीते हैं। वहीं एक मैच का परिणाम सुपर ओवर में निकला है। यहां खेले गए आखिरी मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 रन से हराकर चौंकाया था। एलएसजी ने इस मैदान पर खेले गए कुल 26 मैचों में से केवल 10 में जीत हासिल की है। उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी रही है और शीर्ष क्रम के बार-बार लड़खड़ाने से मध्य क्रम की कमजोरियां उजागर हो गई हैं।

आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ और चेन्नई के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Lucknow vs Chennai IPL 2026 Match)

एलएसजी का अपने घरेलू मैदान पर खराब प्रदर्शन इस साल भी जारी रहा। पिछले सत्र में उसे यहां खेले गए आठ मैचों में से छह में हार मिली, जिसमें लगातार पांच हार शामिल हैं। इस साल उसने यहां चार मैच गंवाए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के फैंस सबसे ज्यादा अपने कप्तान ऋषभ पंत के अच्छे परफॉर्मेंस की उम्मीद कर रहे होंगे। इसके अलावा निकोलस पूरन, एडन मारक्रम, मुकुल चौधरी, मथीशा पथिराना से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे। वहीं चेन्नई के फैंस कप्तान रुतुराज, संजू सैमसन, उर्विल पटेल, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, नूर अहमद और शिवम दुबे से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे।

लखनऊ और चेन्नई की आईपीएल 2026 टीमें (Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings IPL 2026 Full Squads)

लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Lucknow Super Giants Full Squad):

ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, अक्षत रघुवंशी, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एडेन मार्क्रम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), अर्शिन कुलकर्णी, जॉर्ज लिंडे, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, अवेश खान, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, एनरिक नोर्किया, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, मणिमारन सिद्धार्थ, अर्जुन तेंदुलकर, नमन तिवारी, मयंक यादव।

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Chennai Super Kings Full Squad):

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), अमन खान, शिवम दुबे, जैक फॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, मैट हेनरी, अकील हुसैन, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article