क्रिकेट

IPL 2026: KKR को मिल गया हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट, दमदार भारतीय पेसर को टीम में किया शामिल

IPL 2026: केकेआर ने तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को अपनी टीम में शामिल किया गया। हर्षित राणा की तरह नवदीप सैनी भी भारत के लिए खेल चुके हैं। वह घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह केकेआर में 75 लाख रुपये के अनुबंध के तहत शामिल होंगे।​​

Image

हर्षित राणा (IPL/BCCI)

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम को तब झटका लगा था, जब हर्षित राणा चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर हो गए थे। अब फ्रेंचाइजी ने उनका रिप्लेसमेंट खोज लिया है। केकेआर ने तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को अपनी टीम में शामिल किया गया। हर्षित राणा की तरह नवदीप सैनी भी भारत के लिए खेल चुके हैं। वह घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह केकेआर में 75 लाख रुपये के अनुबंध के तहत शामिल होंगे। इससे पहले केकेआर ने आकाश दीप की जगह सौरभ दुबे को अपनी टीम में शामिल किया है।

नवदीप सैनी को मिली KKR में जगह

नवदीप सैनी ने अब तक कुल 32 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 23 विकेट अपने नाम किए हैं। नवदीप सैनी ने साल 2019 में IPL करियर की शुरुआत RCB के साथ की थी। अपने पहले सीजन में उन्होंने 13 मैच खेलकर 11 विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद वह दो सीजन और RCB के साथ रहे थे और फिर राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो गए थे। सैनी भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं। उन्होंने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी 23 विकेट हासिल किए हैं। बता दें कि हर्षित राणा ने पिछले महीने ही अपने घुटने की सर्जरी कराई थी, जिसके कारण वे टी20 विश्व कप से बाहर हो गए थे। आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स ने क्रमशः नवदीप सैनी और कुलवंत खेजरोलिया को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए विकल्प के तौर पर चुना है।'

गुजरात टाइटन्स ने कुलवंत खेजरोलिया को टीम में किया शामिल

खेजरोलिया गुजरात टाइटन्स की टीम में पृथ्वीराज यारा की जगह लेंगे। आईपीएल ने अपने बयान में कहा कि नवदीप सैनी की तरह ही खेजरोलिया भी चोटिल यारा की जगह गुजरात टाइटन्स में शामिल होंगे। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज के नाम आईपीएल में छह विकेट हैं। वह इससे पहले गुजरात के अलावा केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुके हैं। खेजरोलिया 30 लाख रुपये में गुजरात टाइटन्स से जुड़ेंगे। बता दें कि IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मैच पिछले बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article