क्रिकेट

IPL 2026, Gujarat Titans Full Squad- गुजरात टाइटंस ने डेब्यू सीजन में ही जीती थी ट्रॉफी, जानिए इस बार कैसी है शुभमन गिल की सेना

IPL 2026, Gujarat Titans Full Squad: साल 2024 के सीजन को छोड़ दें तो गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन अच्छा रहा है। गुजरात ने साल 2025 में भी तीसरे नंबर पर फिनिश किया था। आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप दोनों गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों के ही पास था। हालांकि, टीम एलिमिनेटर में हारकर बाहर हो गई थी।

Image

गुजरात टाइटंस फुल टीम

IPL 2026, Gujarat Titans Full Squad: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। IPL 2026 का पहला मैच पिछले बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से होगा। इससे पहले सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुटी हैं। सभी टीमें अपने प्लेयर्स को लेकर सारी तरह के गुणा-गणित में लगी हुई हैं। हम आपको बताते हैं कि आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस की टीम में कौन-कौन से प्लेयर्स शामिल हैं। गुजरात टाइटंस इस लीग की सबसे कंसिटटेंट टीमों में से एक है।

डेब्यू सीजन में ही जीती थी ट्रॉफी

गुजरात टाइटंस ने अपने डेब्यू सीजन साल 2022 में ही कप जीतकर सबको चौंका दिया था। इसके बाद 2023 में वह फाइनल खेली थी और रनर्स-अप रही थी। इसके बाद हार्दिक पांड्या ट्रेड के जरिए गुजरात से मुंबई चले गए। इससे गुजरात की टीम कमजोर हो गई और उसका कप्तान बदल गया। वर्तमान में शुभमन गिल के पास टीम की कमान है। हालांकि, पिछले दो सीजन में वह गुजरात को पुरानी लय नहीं दिला पाए हैं। हालांकि, साल 2024 के सीजन को छोड़ दें तो इस टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के पास इस बार टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी हैं और क्या वह गुजरात को फिर से एक बार विजेता बनाने में मदद कर सकते हैं।

गुजरात टाइटंस का फुल स्क्वॉड-

खिलाड़ीरोलबेस प्राइसकीमत
राशिद खानगेंदबाज18 करोड़
शुभमन गिल (कप्तान)बल्लेबाज16.5
जोस बटलरविकेटकीपर बल्लेबाज2 करोड़15.75
मोहम्मद सिराजगेंदबाज2 करोड़12.25
कगिसो रबाडागेंदबाज2 करोड़10.75
प्रसिद्ध कृष्णागेंदबाज2 करोड़9.5 करोड़
साई सुदर्शनऑलराउंडर8.5 करोड़
शाहरुख खानऑलराउंडर4 करोड़
राहुल तेवतियाऑलराउंडर4 करोड़
वाशिंगटन सुंदरऑलराउंडर2 करोड़3.2 करोड़
साई किशोरऑलराउंडर75 लाख2 करोड़
ग्लेन फिलिप्सबल्लेबाज2 करोड़2 करोड़
गुरनुर ब्रारगेंदबाज30 लाख1.3 करोड़
अरशद खानऑलराउंडर30 लाख1.3 करोड़
जयंत यादवऑलराउंडर75 लाख75 लाख
इशांत शर्मागेंदबाज75 लाख75 लाख
कुमार कशाग्रविकेटकीपर बल्लेबाज30 लाख65 लाख
निशांत संधु30 लाख30 लाख
मानव सुथारगेंदबाज30 लाख30 लाख
अनुज रावतबल्लेबाज30 लाख30 लाख
अशोक शर्मागेंदबाज30 लाख90 लाख
जेसन होल्डरऑलराउंडर2 करोड़7 करोड़
टॉम बेंटेन2 करोड़2 करोड़
ल्यूक वुड75 लाख75 लाख
पृथ्वी राज यारा30 लाख30 लाख

कब होगा गुजरात का मैच

IPL 2026 में गुजरात टाइटन्स अपना पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ 31 मार्च को उसके घर न्यू चंडीगढ़ में खेलेगी। गुजरात अपना दूसरा मैच 4 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से, तीसरा मैच 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से और चौथा मैच 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलेगी। गुजरात ने साल 2025 में भी तीसरे नंबर पर फिनिश किया था। आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप दोनों गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों के ही पास था। हालांकि, टीम एलिमिनेटर में हारकर बाहर हो गई थी। टाइटंस ने लीग के 14 में से 9 मुकाबला जीतकर तीसरे नंबर पर फिनिश किया था।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article