क्रिकेट

IPL 2026, GT vs PBKS Pitch Report: गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा हाल

IPL 2026, GT vs PBKS Pitch Report In Hindi Today Match: आज (3 May 2026) को आईपीएल के 19वें सीजन के छियालीसवें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स और पिछले बार की उपविजेता पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मौजूदा सीजन में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला यह पांचनां मैच है। इस मैदान पर अबतक सीजन में खेले गए चार मैच में से मेजबान गुजरात की टीम दो मैच जीत सकी है वहीं दो मैच में उसे हार मिली। इस मैदान पर खेले गए आखिरी मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ गुजरात मे 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में आइए जानते हैं अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा रविवार को हाल? जानिए मैदान से जुड़े खास आंकड़े और कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम?

Image

गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स, पिच रिपोर्ट, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

Gujarat Titans vs Punjab Kings Match No 46 Narendra Modi Stadium Ahmedabad Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के बयालीसवें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स और पिछले सीजन की विजेता पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium Ahmedabad) में खेला जाएगा। गुजरात टाइटन्स की कप्तानी जहां शुभमन गिल(Shubman Gill) संभाल रहे हैं वहीं पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में है। आईपीएल 2026 का 46वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मौजूदा सीजन में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला यह पांचवां मैच है। इस मैदान पर इससे पहले खेले गए चार मुकाबलों में मेजबान गुजरात को दो मैच में जीत मिली जबकि दो मैच में उसे हार का मुंह देखना पड़ा। पंजाब किंग्स का मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन जारी है। पंजाब को अबतक खेले 9 मैच में से 7 में जीत मिली है और एक मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच पंजाब का बारिश की भेंट चढ़ गया था। अंक तालिका में पीबीकेएस +1.043 के नेट रन रेट के साथ पहले पायदान पर है। वहीं गुजरात टाइटन्स को अबतक खेले 9 मैच में से 5 में जीत और 4 में हार मिली है। गुजरात अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है। उसका नेट रन रेट -0.192 का है। अहमदाबाद में खेले गए आखिरी मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने आरसीबी को 4 विकेट से मात दी थी। आरसीबी की टीम गुजरात के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 155 रन पर ढेर हो गई थी। इसके बाद जीत के लिए मिले 156 रन के लक्ष्य को गुजरात टाइटन्स ने 15.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। ऐसे में आइए जानते हैं गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच और मौसम का कैसा रहेगा हाल?

गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (Gujarat Titans vs Punjab Kings Head to Head)

गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 7 मैच खेले गए हैं जिसमें से गुजरात को 3 और पंजाब को 4 मैच में जीत मिली है। मौजूदा सीजन में दोनों के बीच खेला जाने वाला दूसरा मुकाबला है। 31 मार्च को न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले में पीबीकेएस ने गुजरात को 3 विकेट से 5 गेंद शेष रहते मात दी थी। ऐसे में अपने घरेलू मैदान पर गुजरात पीबीकेएस से हिसाब चुकता करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबलों में से तीन में पीबीकेएस और दो में गुजरात को जीत मिली है।

गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स आज की पिच रिपोर्ट (GT vs PBKS IPL Match Today Pitch Report)

आज गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 46वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium Ahmedabad) में खेला जाएगा। इस मैदान पर मौजूदा सीजन में अबतक कुल 4 मैच खेले गए हैं। जिसमें से दो मैच में गुजरात को जीत और दो में हार मिली है। चार मैच में एक बार ही स्कोर 200 रन के पार पहुंचा है। गुजरात की टीम ने यहां दो मैच चेज करते हुए जीते हैं। वहीं दो बार वो लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी है। ऐसे में इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करके भी विरोधी टीम को कड़ी चुनौती दी जा सकती है। अबतक खेले गए चार मैच में पहली पारी का औसत स्कोर 186 रन रहा है। पहली पारी में 200 से ज्यादा रन बनाकर टीम जीत सकती है। पंजाब किंग्स की टीम जिस फॉर्म में है उसे देखकर कहा जा सकता है कि रविवार रात अहमदाबाद में रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। आज का मुकाबला पिच नंबर 5 पर खेला जाएगा। उम्मीद है कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। इस पिच पर यह सीजन का दूसरा मुकाबला होगा। इसी पिच पर मुंबई इंडियंस ने पहली पारी में 5 विकेट पर 199 रन बनाने के बाद गुजरात को महज 99 रन पर ढेर कर दिया था। गुड लेंथ पर गेंदबाजी करना गेंदबाजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जैसा कि अश्विनी कुमार ने मुंबई के लिए किया था। रविवार का दिन भी काफी गर्म रहेगा अहमदाबाद में दोपहर में अधिकतम तापमान 40°C रहेगा वहीं 40 प्रतिशत रहेगी। हालांकि शाम तक तापमान गिरकर 30 ड्रिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी से भी लड़ना पड़ेगा।

आईपीएल 2026 के छियालीसवें मुकाबले में गुजरात और पंजाब के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Gujarat vs Punjab IPL 2026 Match)

आईपीएल 2026 के छियालीसवें मुकाबले में गुजरात और पंजाब के बीच आज कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। गुजरात के फैन्स की सबसे ज्यादा नजरें कप्तान शुभमल गिल(Shubman Gill), साई सुदर्शन (Sai Sudharsan), प्रसिद्ध कृष्णा(Prasidh Krishna), कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) पर रहेंगी। वहीं पीबीकेएस के फैन्स कप्तान श्रेयस अय्यर कोहली(Shreyas Iyer), प्रियांश आर्य (Priyansh Arya), प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran singh) और अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) पर रहेंगी।

गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 टीमें (Gujarat Titans vs Punjab Kings IPL 2026 Full Squads)

गुजरात टाइटन्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Gujarat Titans Full Squad):

शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया।

पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Punjab Kings Full Squads)

श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, मिचेल ओवेन, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निशाद, पाइला अविनाश, विष्णु विनोद।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article