IPL 2026 First Match: टी20 विश्व कप 2026 के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट के गलियारों में अब एक फिर रवानगी छाने वाली है। बीसीसीआई ने विरानियों को खत्म करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। आईपीएल 2026 का आगाज पिछले बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत के साथ होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 31 मैच को खेला जाएगा।
आईपीएल का पहला मैच: RCB और SRH के आईपीएल का पहला मुकाबला खेला जाएगा। पहले खबर आई थी कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ चेन्नई सुपर किंग्स भिड़ेगी। हालांकि, IPL गवर्निंग बॉडी ने शेड्यूल जारी करते समय यह तय कर दिया कि पहला मुकाबल बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार, यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
20 मैच के कार्यक्रम जारी
आईपीएल 2026 का आयोजन दो चरण में होगा। आईपीएल 2026 के लिए गवर्निंग काउंसिल ने फिलहाल केवल 20 मैच के कार्यक्रम का ऐलान किया है। सभी टीम इस दौरान 4-4 मैच खेलेंगी। असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव की वजह से ऐसा हुआ है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने अभी तक चुनावी तारीखों की घोषणा नहीं की है, जिसके चलते आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल जारी नहीं सका।
RCB का खत्म हुआ 18 साल का इंतजार
पिछले साल आरसीबी ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद अपना पहला आईपीएल खिताब जीता। फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराया। श्रेयस की कप्तानी में पंजाब किंग्स साल 2011 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, वह अपना पहला खिताब जीतने से चूक गई।
इस सीजन के दौरान, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु में पांच और रायपुर में दो घरेलू मैच खेलेगी। पंजाब किंग्स न्यू चंडीगढ़ में चार और धर्मशाला में तीन घरेलू मैच खेलेगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में तीन और जयपुर में चार घरेलू मैच खेलेगी।
बेंगलुरु में मैच होना मंजूरी के अधीन
बेंगलुरु में होने वाले मैच कर्नाटक सरकार द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति की मंजूरी के अधीन हैं। समिति 13 मार्च, 2026 को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम का निरीक्षण और बैठक करेगी, जिसमें आईपीएल मैचों की मेजबानी के लिए स्टेडियम की तैयारियों का आकलन करने के लिए मैच-डे व्यवस्थाओं का पूर्ण पैमाने पर मॉक प्रदर्शन किया जाएगा।
