Chennai Super Kings vs Mumbai Indians MA Chidambaram Stadium Chennai Pitch report: आईपीएल के 19वें सीजन के चवालीसवें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium Chennai) में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़(Ruturaj Gaikwad) संभाल रहे हैं वहीं मुंबई इंडियन्स की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है। आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मौजूदा सीजन में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाने वाला यह पांचवां मैच है। इससे पहले यहां खेले गए चार मुकाबले में से दो में चेन्नई को जीत मिली है। वहीं दो मुकाबलों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। दो मैच पहले और दो बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के खेता में गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का मौजूदा सीजन में अबतक प्रदर्शन खराब रहा है। पांच बार की चैंपियन टीम अबतक खेले 8 मैच में से तीन मैच में जीत दर्ज कर सकी है जबकि 5 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 6 अंक और -0.121 के नेट रन रेट के साथ सीएसके अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।
वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियन्स का तो सीजन में हाल बेहाल हो गया है। मुंबई इंडियन्स को अबतक खेले 8 मैच में 2 में जीत मिली है जबकि 6 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। उसके खाते में 4 अंक -0.784 के नेट रन रेट के साथ है और एमआई अंक तालिका में नौवें पायदान पर है। मुंबई से खराब सीजन में प्रदर्शन केवल लखनऊ सुपर जायंट्स ने किया है। उसे भी 8 मैच में से 2 में जीत मिली है। ऐसे में टूर्नामेंट के इतिहास की दो सफल टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। सीजन के पहले चरण में हुए मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई को उसके घर पर 103 रन के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। सीएसके के 6 विकेट पर 207 रन के जवाब में 19 ओवर में 104 रन बनाकर ढेर हो गई थी। चेन्नई अपने घरेलू मैदान पर मुंबई को कड़ी चुनौती देने की कोशिश करेगी। ऐसे में आईए जानते हैं शनिवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच और मौसम का कैसा रहेगा हाल?
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स हेड टू हेड (Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Head to Head)
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 40 मैच खेले गए हैं जिसमें से चेन्नई को 19 और मुंबई को 21 मैच में जीत मिली है। मौजूदा सीजन में दोनों टीमों के बीच एक बार भिड़ंत हो चुकी है जिसमें सीएसके ने एमआई को 103 रन के बड़े अंतर से मात दी थी। चेन्नई के 204 रन के जवाब में मुंबई की टीम 104 रन बना सकी। ये मुंबई की चेन्नई के खिलाफ सबसे हार और चेन्नई की आईपीएल में सबसे बड़ी जीत का नया रिकॉर्ड थी। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मैच में से 4 में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत मिली है। मुंबई की टीम केवल एक मैच जीत सकी। पिछले सीजन दोनों के बीच 1-1 की बराबरी रही थी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक बार फिर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स आज की पिच रिपोर्ट (CSK vs MI IPL Match Today Pitch Report)
आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 44वां मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium Chennai) में खेला जाएगा। इस मैदान पर मौजूदा सीजन में अबतक कुल 4 मैच खेले गए हैं। जिसमें से 2 में चेन्नई को जीत और 2 में हार मिली है। शनिवार का मैच चेपॉक की पिच नंबर पांच पर खेला जाएगा। इसी पिच पर पंजाब किंग्स ने अप्रैल की शुरुआत में चेन्नई के खिलाफ 210 रन के लक्ष्य को एक ओवर से ज्यादा का खेल बाकी रहते हासिल कर लिया था। इस पिच पर गेंदबाजों को गति और उछाल दोनों मिलेगा। ऐसे में बल्लेबाजों को शॉट्स खेलने में आसानी होगी। ऐसा चेपॉक में हुए T20 वर्ल्ड कप के दौरान भी देखने को मिला था। इस मैदान पर खेले गए पिछले चार मैच में पहली पारी में 209/5, 212/2, 192/5 और 158/7 रन बने हैं। लेकिन दूसरी पारी में एक मैच को छोड़कर ज्यादा रन नहीं बने हैं। गर्मी की वजह से पिच स्पिनर्स के लिए मददगार होती जा रही है। मौजूदा सीजन के चेपॉक में खेले चार मैच में दो में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को और दो में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। ऐसे में यहां कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का विकल्प भी चुन सकते हैं।
आईपीएल 2026 के चवालीसवें मुकाबले में चेन्नई और मुंबई के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Chennai vs Mumbai IPL 2026 Match)
आईपीएल 2026 के चवालीसवें मुकाबले में चेन्नई और मुंबई के बीच आज कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। चेन्नई के फैन्स एमएस धोनी(MS Dhoni) की वापसी का वहीं मुंबई के फैन्स रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की चोट से उबरकर मैदान में वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इन दो खिलाड़ियों के अलावा चेन्नई के प्रशंसकों की नजरें संजू सैमसन (Sanju Samson), शिवम दुबे (Shivam Dubey), रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad), अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) और नूर अहमद (Noor Ahmad) के प्रदर्शनपर रहेंगी। वहीं मुंबई के के फैन्स की नजरें रयान रिकेल्टन(Ryan Rickelton), तिलक वर्मा(Tilak Verma), सूर्यकुमाक यादव(Suryakumar Yadav), अल्लाह गजनफर(Allah Ghazanfar) और अश्विनी कुमार (Ashwini Kumar) पर रहेंगी।
चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Chennai Super Kings Full Squad):रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), अमन खान, शिवम दुबे, जैक फॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, मैट हेनरी, अकील हुसैन, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद।
मुंबई इंडियन्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Mumbai Indians Full Squad): हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक, मयंक रावत, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, कृष भगत, एएम गजनफर, केशव महाराज, मयंक मारकंडे, मोहम्मद इज़हार, रघु शर्मा।
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
