IPL 2026: आईपीएल का 19वीं सीजन 28 मार्च से शुरू हो चुका है। दुनिया के सबसे महंगे लीग की खुमारी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है। IPL का क्रेज न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में है। शायद ही कोई मैच होता हो, जिसका टिकट आसानी से मिल जाता हो। IPL के मैचों में स्टेडियम खचाखच भरे नजर आ रहे हैं। 29 मार्च को लीग का दूसरा मैच खेला गया। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच हुआ। इस मैच में मुंबई ने कोलकाता को 6 विकेट से मात दिया। इस दौरान स्टेडियम में एक ऐसा मोमेंट देखने को मिला, जिसने सबका दिन बना दिया।
KKR ने शेयर किया वीडियो
कोलकाता नाईट राइडर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर क्रिकेट प्रेमियों का दिन बन जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने जा रहा होता है। वीडियो में नजर आता है कि उसकी गर्लफ्रेंड खड़ी है और युवक अपने हाथ में अंगूठी लेकर घुटनों के बल बैठता है। हालांकि, जैसे ही वह घुटनों के बल बैठता है, उसका पैर लड़खड़ा जाता है। इसके बाद युवक ने जो अंगूठी हाथ में पकड़ी थी, वह छिटककर कुर्सियों के नीचे चली जाती है। देखें वीडियो-
इसके बाद कैमरामैन समेंत स्टैंड में मौजूद अन्य फैंस अंगूठी ढूंढना शुरू कर देते हैं। हालांकि, अंगूठी ढूंढ़ने में ज्यादा समय नहीं लगता और एक छोटे से प्रयास के बाद अंगूठी मिल जाती है। इसके बाद युवक अपनी गर्लफ्रेंड को सबके सामने अंगूठी पहना देता है। इसके बाद दोनों गले मिलते हैं। सबसे मजेदार बात यह रही कि जिस युवक ने अंगूठी पहनाई, उसने मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनी हुई थी। वहीं उसकी गर्लफ्रेंड ने केकेआर की जर्सी पहनी हुई थी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही लड़का और लड़की गले मिले, वैसे ही आस-पास मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर कपल की हौसलाफजाई की। 24 सेकंड का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि युवक हीरो बनने के चक्कर में अपनी फजीहत करवा लेता है। वहीं ज्यादातर लोगों को यह वीडियो पसंद आ रहा है।
