क्रिकेट

लॉकी फर्ग्युसन ने गेंदबाजों को दी टी20 में रनों की रफ्तार रोकने के लिए अहम सलाह

न्यूजीलैंड के धाकड़ तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन ने बताया है कि आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में गेंदबाजों की धुनाई तो होगी है लेकिन गेंदबाजों को आक्रामक बने रहने और रनों की रफ्तार रोकने के लिए उन्हें क्या करना होगा?

Image

लॉकी फर्ग्युसन (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

अहमदाबाद: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन का कहना है कि आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में गेंदबाजों की थोड़ी धुनाई तो होगी ही,लेकिन सफल होने के लिए उन्हें आक्रामक बने रहने और रनों की रफ्तार को रोकने के तरीके ढूंढने होंगे। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बल्लेबाजों का दबदबा इतना ज्यादा रहा है कि 230 या 250 से ज्यादा का लक्ष्य भी अक्सर सुरक्षित नहीं लग रहा।

पंजाब और गुजरात टाइटन्स के बीच मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए फर्ग्यूसन ने कहा,'आईपीएल में स्कोर बहुत ज्यादा बनता है। इसलिए आपको बाउंड्री तो पड़ेंगी ही। एक गेंदबाज होने के नाते यह खेल का ही एक हिस्सा है। असली बात यह है कि आप अगली गेंद पर कैसे वापसी करते हैं और फिर से अपनी योजना को कैसे लागू करने की कोशिश करते हैं। इसलिए जब तक गेंदबाज आक्रामक रहते हैं, बल्लेबाजों को आउट करने के तरीके ढूंढते रहते हैं और साथ ही रनों को भी रोकते रहते हैं, तब तक वे एक अच्छी मानसिक स्थिति में रहेंगे।'

एक गेंदबाज ऐसा कैसे करे, वह अपनी तेज गति के भरोसे या फिर अपनी विविधताओं के भरोसे करे? तो इस उन्होंने कहा,'मेरा मतलब है, अतिरिक्त गति के अपने फायदे होते हैं। कभी-कभी आप जितनी तेज गेंद फेंकते हैं, वह उतनी ही तेजी से बाउंड्री के पार चली जाती है। लेकिन यह एक 'एक्स फैक्टर' है। आप जानते हैं, अगर आपके पास अतिरिक्त गति है तो निश्चित रूप से बल्लेबाज के पास प्रतिक्रिया करने के लिए कम समय होता है।'

उन्होंने कहा,'और फिर, आप जानते हैं, आज के जमाने के हर क्रिकेटर के पास अपनी-अपनी विविधताएं होती हैं। वे गेंद की गति बदलते रहते हैं। उनके पास अलग-अलग तरह के बदलाव होते हैं। इसलिए आप जितना हो सके परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालें और यह सीखने की कोशिश करें कि उस खास दिन कौन सी चीज काम कर रही है।' फर्ग्यूसन अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण देर में टीम से जुड़े।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article