2026 IPL Auction Live Streaming: मार्च 2026 में होने वाले आईपीएल 19वें सीजन से पहले मंगलवार को एक बार फिर होने वाले ऑक्शन में कई खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर रहने वाली है। 350 खिलाड़ियों के बीच 10 अलग-अलग टीमें 77 खाली जगहों को खाली जगहों को भरने के लिए कुल 237.55 करोड़ रुपये लेकर ऑक्शन टेबल पर बैठेंगी। 77 में से 31 खिलाड़ी विदेशी होंगे। अक्सर मिनी ऑक्शन में ओवरसीज खिलाड़ियों का ही जलवा रहा है। सबसे ज्यादा पर्स केकेआर (64.3 करोड़) के पास है, जो सबसे ज्यादा व्यस्त नजर आने वाली है तो वहीं मुंबई के पास सबसे कम रकम 2.75 करोड़ रुपये है। केकेआर को 13 जबकि मुंबई को केवल 5 खिलाड़ियों की दरकार है।
कैमरन ग्रीन के नाम की खास चर्चा है जो सबसे महंगे जा सकते हैं, इसके अलावा लियाम लिविंग्सटन, क्विंटन डिकॉक, जेमी स्मिथ और ग्लेन फिलिप्स जैसे खिलाड़ी हैं जिनकी धूम रहेगी। इसके अलावा कार्तिक शर्मा, सलिल अरोड़ा और अशोक शर्मा जैसे खिलाड़ियों का नाम चर्चा में है। यदि आप आईपीएल से पहले अपने पसंदीदा टीम की रणनीति का हिस्सा बनना चाहते हैं और ये देखना चाहते हैं कि आपकी टीम किस-किस खिलाड़ी पर दांव लगा रही तो इससे जुड़े कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
कब होगा आईपीएल 2026 का ऑक्शन? (IPL 2026 Auction Date)
आईपीएल 2026 ऑक्शन मंगलवार, 16 दिसंबर को होगा।
कहां होगा आईपीएल 2026 का ऑक्शन? (IPL 2026 Auction Venue)
आईपीएल 2026 ऑक्शन अबू धाबी, दुबई में होगा।
कितने बजे शुरू हो जाएगा आईपीएल 2026 का ऑक्शन? (IPL 2026 Auction Timing)
आईपीएल 2026 ऑक्शन भारतीय समयनुसार दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा।
टीवी पर कहां देखें आईपीएल 2026 का ऑक्शन? (IPL 2026 Auction On TV)
आईपीएल 2026 ऑक्शन टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
ऑक्शन में कौन सी टीम के पास कितना पर्स
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) - 64.3 करोड़ रुपये (13 स्लॉट खाली)चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) - 43.4 करोड़ रुपये (9 स्लॉट खाली)
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) - 25.5 करोड़ रुपये (10 स्लॉट खाली)
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) - 22.95 करोड़ रुपये (6 स्लॉट खाली)
दिल्ली कैपिटल्स (DC) - 21.8 करोड़ रुपये (8 स्लॉट खाली)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) - 16.4 करोड़ रुपये (8 स्लॉट खाली)
राजस्थान रॉयल्स (RR) - 16.05 करोड़ रुपये (9 स्लॉट खाली)
गुजरात टाइटन्स (GT) - 12.9 करोड़ रुपये (5 स्लॉट खाली)
पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) - 11.5 करोड़ रुपये (4 स्लॉट खाली)
मुंबई इंडियंस (MI) - 2.75 करोड़ रुपये (5 स्लॉट खाली)
आईपीएल 2026 ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं। (IPL 2026 Auction Live Streaming)
आईपीएल 2026 ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार (JioHotstar) ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।
