IPL 2026 Tommorow Match Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का 19वां संस्करण 28 मार्च से शुरू हो चुका है। दुनिया की सबसे मंहगी लीग का उद्घाटन मैच शनिवार की शाम 7:30 बजे बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। वहीं टूर्नामेंट का दूसरा मैच रविवार शाम यानि 29 मार्च की शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। आईपीएल 2026 के दूसरे मैच से जुड़ी सभी जानकारियां हम आपको यहां बताते हैं।
कल किसका मैच हैः आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला कल (29 मार्च 2026, रविवार) खेला जाएगा। टूर्नामेंट के दूसरे दिन सिर्फ एक मैच होना है। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच खेला जाएगा। एक तरफ होगी पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस, जबकि दूसरी तरफ कोलकाता नाईट राइडर्स अपना चौथे खिताब की तलाश में एक और कोशिश में उतरेगी।
आईपीएल 2026 में कल का मैच कितने बजे होगा? (IPL Tommorow Match Timing)
आईपीएल 2026 में कल (29 March) होने वाला 19वें सीजन का दूसरा मैच रविवार को भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
कितने बजे होगा MI और KKR का टॉस? (MI vs KKR IPL 2026 Toss Timing)
इंडियन प्रीमियर लीग में इस बार का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीमों के बीच होना है। मुकाबले का टॉस मैच से आधा घंटा पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा। टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान हार्दिक पांड्या और आजिंक्य रहाणे आमने-सामने होंगे।
कहां खेला जाना है आईपीएल 2026 का दूसरा मैच? (IPL 2026 2nd Match Venue)
आईपीएल 19 का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
आईपीएल 2026 के दूसरे मैच की दोनों टीमें (Squads For 1st Match Of IPL 2026)
मुंबई इंडियंस टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडेय, मोहम्मद इजहार, रघु शर्मा।
कोलकाता नाईट राइडर्स टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), फिन एलन, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), दक्ष कामरा, कैमरन ग्रीन, सुनील नारायण, रचिन रवींद्र, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मथीशा पथिराना, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती।
टूर्नामेंट में कितने मैच होंगे, कब तक चलेगा आईपीएल 2026? (IPL 2026 Matches Schedule)
आईपीएल 2026 में 10 टीमों के बीच 84 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का पहला मैच 28 मार्च को होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई 2026 को खेला जाएगा। फिलहाल बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 में सिर्फ 24 मई तक का कार्यक्रम घोषित किया है। प्लेऑफ के मैचों की घोषणा अभी नहीं की गई है। टूर्नामेंट का आयोजन देश के 14 शहरों में स्थित मैदान में किया जाएगा।
