IPL 2025 who will win today match RCB vs CSK in Indian premier league 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स से होने वाली है। इस धमाकेदार मैच का आयोजन बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) शनिवार को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करेगा तो उसकी निगाह प्ले ऑफ ने अपनी जगह लगभग पक्की करने पर होगी।
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की मौजूदगी के कारण यह मैच खास बन गया है क्योंकि क्रिकेट प्रेमियों को भारतीय क्रिकेट के इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को संभवत: आखरी बार एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा।
इस मैच में जीत दर्ज करने पर आरसीबी के कुल 16 अंक हो जाएंगे और उसका प्लेऑफ में जगह बनाना लगभग सुनिश्चित हो जाएगा। आरसीबी को इसके बाद तीन और मैच खेलने हैं और जिस तरह से उसकी टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है उसे देखते हुए टीम की निगाह शीर्ष दो में जगह बनाने पर लगी होगी ताकि उसे फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलें।
जहां तक चेन्नई का सवाल है तो उसके 10 मैच में केवल चार अंक हैं और वह प्ले ऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। धोनी की अगुवाई वाली टीम हालांकि आरसीबी के समीकरण बिगाड़ने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।इस मैच में हालांकि सभी की निगाहें धोनी और कोहली पर टिकी रहेंगी। कोहली इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अभी तक टूर्नामेंट में 443 रन बनाए हैं और वह फिर से ऑरेंज कैप हासिल करने की कोशिश करेंगे जो प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को मिलती है।उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले देवदत्त पडिक्कल से अच्छा सहयोग मिल रहा है। देवदत्त ने अपनी पिछली दो पारियों में दो अर्द्धशतक बनाए हैं।लेकिन कोहली निश्चित रूप से अपने सलामी जोड़ीदार फिल साल्ट से अधिक योगदान देखना चाहेंगे। आरसीबी को अपने कप्तान रजत पाटीदार से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी। चेन्नई के गेंदबाजों में अभी तक तेज गेंदबाज खलील अहमद और स्पिनर नूर अहमद ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं और आरसीबी के बल्लेबाज इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।
आरसीबी बनाम सीएसके आज का मैच कौन जीतेगा (RCB vs CSK Winner Prediction)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के विजेता का नाम बताने से पहले इन दोनों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड जान लेना जरूरी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले आईपीएल मैच से पहले आपको बताएंगे कि इन दो बड़ी टीमों के बीच का आंकड़ों की नजर से टूर्नामेंट में आमने-सामने का इतिहास कैसा रहा है। चेन्नई और बेंगलुरू के बीच अब तक आईपीएल में 34 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा बहुत भारी रहा है। चेन्नई ने 21 बार आरसीबी को शिकस्त देने में सफलता हासिल की है, जबकि बेंगलुरू की टीम सिर्फ 12 मैचों में चेन्नई के खिलाफ जीत दर्ज कर पाई है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था। हेड टू हेड में भले ही सीएसके आगे हो लेकिन गूगल के मुताबिक इस मैच में आरसीबी के जीत के चांस ज्यादा नजर आ रहे हैं। गूगल के मुताबिक आरसीबी के जीत के चांस 63 फीसदी हैं वहीं सीएसके के जीत के चांस 37 फीसदी हैं।

आरसीबी बनाम सीएसके आज का मैच कौन जीतेगा (फोटो- Google)
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की आईपीएल 2025 में टीमें (Chennai Super Kings And Royal Challengers Bengaluru IPL 2025 Squads)
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम: आयुष महात्रे, रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, महेंद्र सिंह धोनी(कप्तान), रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, रविचंद्रन अश्विन, डेवोन कॉनवे, सैयद खलील अहमद, विजय शंकर, सैम कुरेन, डेवाल्ड ब्रेविस, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्णन घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, शेख राशिद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी और दीपक हुड्डा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख सलाम, सुयश शर्मा, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, यश दयाल, जोश हेजलवुड, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वस्तिक चिकारा और लुंगी एनगिडी।
