क्रिकेट

IPL 2025 New Schedule: 17 मई से खेले जाएंगे आईपीएल के बाकी बचे मैच, ऐसा है पूरा शेड्यूल

आईपीएल के बाकी बचे मैच का शेड्यूल बीसीसीआई ने जारी कर दिया है। आईपीएल के बचे हुए मुकाबले 17 मई से खेले जाएंगे। हालांकि, प्लेऑफ के लिए वेन्यू का ऐलान अब तक नहीं किया गया है। फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा।

Image

आईपीएल शेड्यूल (साभार-X)

IPL 2025 Resume: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल 2025, 58 मैच के बाद एक सप्ताह के लिए स्थगित हो गया था, लेकिन अब बाकी बचे मैच का शेड्यूल आ गया है। आईपीएल 2025 दोबारा 17 मई से खेला जाएगा। हालांकि, अभी प्लेऑफ और फाइनल मैच के वेन्यू तय नहीं हुए हैं। 13 लीग मुकाबले 6 अलग-अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे, जिसका मतलब है कि दिल्ली और पंजाब का मुकाबला दोबारा खेला जाएगा जो धर्मशाला में तकनीकि खराबी के कारण बीच में रोक देना पड़ा था। नए शेड्यूल के अनुसार लीग मैचों के लिए छह वेन्यू बेंगलुरु, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, अहमदाबाद और मुंबई होंगे। पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जाएगा, जबकि आखिरी लीग मुकाबला आरसीबी और लखनऊ के बीच 29 मई को खेला जाएगा। प्लेऑफ मैच 29 मई से 1 जून के बीच खेले जाएंगे जबकि फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा। आईपीएल के नए कार्यक्रम में दो डबल-हेडर मुकाबले शामिल हैं। दोनों डबल हेडर मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। पहला डबल हेडर मुकाबला 18 मई और दूसरा डबल हेडर मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा।

बोर्ड ने एक बयान में कहा, ‘‘बीसीसीआई को टाटा आईपीएल 2025 फिर से शुरू करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। सरकार और सुरक्षा एजेंसियों और सभी प्रमुख हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद बोर्ड ने बचे सत्र के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है। ’’

हर टीम के बाकी बचे मैच

आईपीएल के बाकी बचे मैचों की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के दो लीग मुकाबले बचे हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के 3-3 मुकाबले बचे हैं। पहला क्वालीफायर 29 मई को, एलिमिनेटर 30 मई को जबकि दूसरा क्वालीफायर 1 जून को खेला जाएगा।

प्वाइंट्स टेबल में टॉप-4 टीमें

प्वाइंट्स टेबल में वर्तमान में टॉप 4 टीमों की बात करें तो गुजरात टाइटंस 16 अंकों के साथ टॉप पर है। दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है जो 16 अंक हासिल कर चुकी है और उसके पास टॉप-2 में फिनिश करने का मौका है। पंजाब किंग्स 15 अंकों के साथ तीसरे और मुंबई इंडियंस 14 अंकों के साथ चौथे पोजिशन पर है। आपको बता देंं कि आधिकारिक तौर पर अब तक केवल 3 टीमें, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइडजर्स हैदराबाद की टीमें ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article