क्रिकेट

IPL 2025 Mega Auction: ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर

Rishabh Pant Most Expensive Player of IPL History: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में इतिहास रच दिया है और लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड आधे घंटे भी नहीं टिक सका। लखनऊ ने पंत को अपनी टीम में शामिल किया है।

Image

ऋषभ पंत

Rishabh Pant Sold to Luckonow Super Giants: भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 के लिए जेद्दा में हो रही नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने 27 करोड़ की रिकॉर्ड कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया है। पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था। ऐसे में पंत नीलामी में 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइज और मार्की प्लेयर के टैग के साथ उतरे थे। उन्हें नीलामी में बेस प्राइज की तुलना में 13.50 गुना राशि मिली और उन्होंने आईपीएल में नया इतिहास रच दिया। श्रेयस अय्यर 26.75 करोड़ रुपये में नीलाम होकर आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी बने थे लेकिन उनका रिकॉर्ड आधे घंटे भी नहीं टिक सका और पंत 27 करोड़ की कीमत के साथ आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी बन गए।

पंत को अपनी टीम में शामिल करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कड़ी भिड़ंत हुई। 21 करोड़ रुपये में लखनऊ ने सबसे बड़ी बोली लगाई इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स को आरटीएम कार्ड इस्तेमाल करने को कहा गया लेकिन लखनऊ ने 27 करोड़ रुपये की आखिरी बोली लगाकर पंत को अपने साथ जोड़ लिया।

दिल्ली कैपिटल्स ने किया था रिलीज

पंत ने साल 2016 में आईपीएल डेब्यू किया था। उसके बाद से साल 2024 तक वो लगातार दिल्ली कैपिटल्स के सदस्य बने रहे। साल 2016 में 1.9 करोड़ रुपये में दिल्ली ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। इसके बाद साल 2018 में उन्हें दिल्ली ने 8 करोड़ रुपये में और साल 2021 में 15 करोड़ रुपये रुपये में रिटेन किया था। लेकिन 9 साल का लंबा रिश्ता टूट गया।

ऐसा रहा है पंत का आईपीएल करियर

ऋषभ पंत ने आईपीएल में 8 सीजन में 111 मैच में 17 बार नाबाद रहते हुए 35.31 के औसत और 148.93 के स्ट्राइक रेट से 3248 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और 18 रन शामिल है। नाबाद 128* रन पंत का लीग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। पंत साल 2023 में सड़क दुर्घटना में चोटिल होने के बाद नहीं खेल पाए थे। लेकिन उन्होंने साल 2024 में खेले 13 मैच में 40.55 के औसत और 155.40 के स्ट्राइक रेट से 446 रन बनाए थे। जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 88* उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article