क्रिकेट

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाज को हुआ बड़ा नुकसान, दिल्ली कैपिटल्स में हुए शामिल

Mitchell Starc Sold To Delhi Capitals आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे गेंदबाज मिचेल स्टार्क 13 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ आईपीएल 2025 के लिए हुई नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े हैं।

Image

मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc Sold To Delhi Capitals: पिछले सीजन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ऑस्ट्रेलिया के बांए हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 18वें सीजन के लिए जेद्दा में हो रही नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपनी टीम में 11.75 करोड़ की कीमत पर शामिल किया। पिछले सीजन की तुलना में स्टार्क को 13 करोड़ का नुकसान हुआ है। स्टार्क आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन में मार्की प्लेयर के रूप में 2 करोड़ के बेस प्राइज के साथ मैदान में उतरे थे। आईपीएल 2024 में 24.75 करोड़ रुपये की कीमत पर नीलाम हुए थे।

नई टीम का मिला स्टार्क को साथ

35 वर्षीय स्टार्क साल 2014 में पहली बार आरसीबी की जर्सी पहनकर आईपीएल के मैदान में उतरे थे। अगले सीजन भी वो आरसीबी के साथ रहे। इसके बाद 9 साल लंबे अंतराल के बाद आईपीएल में वापसी करते ही स्टार्स ने इतिहास रच दिया। केकेआर ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदकर स्टार्क का नाम आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी राशि में नीलाम होने वाले प्लेयर के रूप में दर्ज करा दिया।

स्टार्क का ऐसा रहा है आईपीएल करियर

आईपीएल में खेले तीन सीजन के 41 मैच में स्टार्क ने 22.29 के औसत और 8.21 की इकोनॉमी के साथ 51 विकेट अपने नाम किए हैं। 15 रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। स्टार्क ने पिछले सीजन 14 मैच में 17 विकेट 26.12 के औसत और 10.61 की इकोनॉमी से अपने नाम किए थे। स्टार्क ने क्वालीफायर और फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदारबाद के खिलाफ धमाल मचाया और दोनों ही मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article