क्रिकेट

IPL 2025 Mega Auction: दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल हुए केएल राहुल, हुआ इतने करोड़ का नुकसान

KL Rahul: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने केएल राहुल को 7 गुना कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया गया है। पिछले सीजन की तुलना में राहुल को 3 करोड़ रुपये का नुकसान भी हुआ है।

Image

केएल राहुल

KL Rahul Sold to Delhi Capitals: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटरों में शुमार केएल राहुल पिछले कुछ समय से टीम इंडिया में अपनी जगह बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पिछले तीन सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान संभालने वाले केएल राहुल को आईपीएल 2025 की नीलामी में नया खरीदार मिल गया है। 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइज और मार्की प्लेयर के टैग के साथ आईपीएल नीलामी में उतरे केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। राहुल को अपने खेमे में शामिल करने के लिए दिल्ली के टीम मैनजमेंट ने बेस प्राइज की 7 इतनी गुना राशि अदा की। राहुल साल 2022 में लखनऊ के साथ 17 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर जुड़े थे। उन्हें लखनऊ का साथ छोड़ने के बाद 3 करोड़ का नुकसान हुआ है। पंजाब और लखनऊ की कमान संभालने के बाद राहुल को दिल्ली की कप्तानी का मौका भी मिल सकता है।

राहुल की हो गई थी संजीव गोयनका से अनबन

पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के टीम मैनेजमेंट और मालिक संजीव गोयनका के साथ बीच मैदान अनबन होने के बाद से ही ये माना जा रहा था कि राहुल अब इस टीम के साथ नहीं रहेंगे और अंत में ऐसा ही हुआ। एलएसजी ने उन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया। राहुल का बतौर बल्लेबाज पिछले सीजन लीग में अच्छा रहा था। उन्होंने 14 मैच में 37.14 के औसत और 136.13 के स्ट्राइक रेट से 520 रन बनाए थे। जिसमें 4 अर्धशतक शामिल थे। 82 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले सीजन रहा था। कप्तान के ऐसे शानदार प्रदर्शन के बावजूद लखनऊ की टीम प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही और इसी वजह से राहुल के ऊपर गाज गिरी।

आईपीएल में केएल राहुल का ऐसा रहा है प्रदर्शन

केएल राहुल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2013 में आरसीबी के साथ की थी। राहुल लीग में 12 सीजन में आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंटस् के लिए खेले। अबतक लीग में खेले 132 मैच में 45.47 के औसत और 134.61 के स्ट्राइक रेट के साथ 4683 रन बनाए हैं। जिसमें 4 शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 132* राहुल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article