क्रिकेट

IPL 2025, KKR vs RCB: कोहली से मिलने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में घुसने वाले फैंस ने बताया- विराट ने उनसे क्या कहा

IPL 2025, KKR vs RCB, Virat Kohli Fan First Reaction: आईपीएल 2025 के ओपनिंग मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया था। इस मुकाबले के दौरान विराट कोहली का फैन मैदान में घुस गया था। अब उस फैन का बयान सामना आया है।

Image

अपने फैन को उठाते हुए विराट कोहली। (फोटो- IPL/BCCI)

IPL 2025, KKR vs RCB, Virat Kohli Fan First Reaction: आईपीएल के 18वें सीजन का रोमांच शुरू हो चुका है। लीग के ओपनिंग मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया था। यह मुकाबला काफी रोमांचक भरा रहा था। इस मुकाबले में आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई थी। कोहली ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान विराट कोहली का एक फैन मैदान के अंदर घुस गया था और फैंस ने कोहली के पैर छुए और उनसे गले भी मिला, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे मैदान से बाहर निकाल दिया। इसके बाद में फैन को आईपीएल 2025 के लिए ईडन गार्डन में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

कोहली फैन को पछतावा नहीं

18 साल रितुपर्णो पाखीरा को अपने कार्य पर कोई पछतावा नहीं है। उन्हें ईडन गार्डन्स में प्रवेश करने पर एक साल का प्रतिबंध झेलना पड़ा। फैन को विराट कोहली से मिलने के लिए सुरक्षा भंग करने के कारण एक दिन जेल में भी बिताना पड़ा। रितुपर्णो को सोमवार को जमानत दे दी गई। उन्हें अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है, क्योंकि वह अपने आदर्श से मिलने में सफल रहे।

फैन से कोहली ने क्या कहा

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, रितुपर्णो ने बताया कि जैसे ही मैंने उनके पैर छुए, कोहली सर ने मुझे उठा लिया और मेरा नाम पूछा। फिर कहा कि जल्दी से भाग जा। कोहली सर ने मुझे पकड़ने आए सुरक्षाकर्मियों से कहा कि वे मुझे मारे नहीं और धीरे से मैदान से बाहर ले जाएं। आगे उन्होंने कहा कि मैंने मैदान में उतरने की तैयारी कर ली थी। इसके लिए मैंने खुद को तैयार भी किया था। इसको लेकर मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैं बहुत खुश हूं कि मैं अपने भगवान को छू सका।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article