IPL Final RCB vs PBKS Playing XI: आज आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भिड़ रही हैं तो फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। दोनों टीमों ने आईपीएल के अब तक के 17 सीजन में 4 फाइनल खेले हैं, लेकिन आज तक आखिरी लाइव क्रॉस करने में असफल रही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2009, 2011 और 2016 में फाइनल खेला था जबकि पंजाब किंग्स ने साल 2014 में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ मुकाबला खेला था।
इस बार मिलेगा फैंस को नया चैंपियन
आईपीएल 2025 में दोनों फाइनलिस्ट अपने पहले ट्रॉफी की तलाश में उतरेगी जिसका इंतजार 17 साल का रहा है। 18वें सीजन का विनर कौन होगा ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन एक बात तय है कि इस बार फैंस को नया चैंपियन मिलने वाला है।
कैसी है आईपीएल फाइनल में RCB और PBKS की प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग इलेवन (RCB Playing 11)- विराट कोहली, फिल सॉल्ट, लियाम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड/लियाम लिविंगस्टन, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, मयंक अग्रवाल।
पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन (PBKS Playing 11)- प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
