LIVE

आईपीएल 2025 फाइनल, आरसीबी वर्सेज पीबीकेएस: नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद वेदर, जानें कैसा रहेगा आज आईपीएल फाइनल मैच के मौसम का पूर्वानुमान

IPL 2025 Final Live, RCB vs PBKS Today Match Narendra Modi Stadium Weather Live Updates in Hindi, नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद वेदर, जानें कैसा रहेगा आज आईपीएल फाइनल मैच के मौसम का पूर्वानुमान: पंजाब वर्सेज बेंगलुरु के बीच टाटा आईपीएल 2025 का महा मुकाबला (फाइनल मैच ) आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जायेगा। पीबीकेएस और आरसीबी दोनों टीमों के समर्थकों में आज एक अलग ही जोश देखने को मिलेगा। जैसा कि सबको पता हैं. भारत में क्रिकेट का जूनून किसी से छुपा नहीं है। देशभर में मैच को एन्जॉय करने के लिए स्क्रीन लगाए गए है. ड्रीम 11, जीत की भविष्यवाणी, प्लेइंग 11, टॉस टाइमिंग नरेंद्र मोदी स्टेडियम मौसम और देशभर से लाइव अपडेट यहाँ देखें

आईपीएल 2025 फाइनल, आरसीबी वर्सेज पीबीकेएस: नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद वेदर, जानें कैसा रहेगा आज आईपीएल फाइनल मैच के मौसम का पूर्वानुमान

आईपीएल 2025 फाइनल, आरसीबी वर्सेज पीबीकेएस: नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद वेदर, जानें कैसा रहेगा आज आईपीएल फाइनल मैच के मौसम का पूर्वानुमान

IPL 2025 Final Live, RCB vs PBKS Today Match Narendra Modi Stadium Weather Live Updates in Hindi, नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद वेदर, जानें कैसा रहेगा आज आईपीएल फाइनल मैच के मौसम का पूर्वानुमान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें 18 साल से अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए मैदान में उतरेंगे. आज के इस महा मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग जिओहॉटस्टार पर देखा जा सकता है

IPL Final 2025 RCB Vs PBKS Live Score Today Match: Watch Online Here

JUN 03, 2025 17:05 IST

अहमदाबाद फाइनल मैच के मौसम का मिजाज कैसा रहेगा

अहमदाबाद, गुजरात में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और धुंधला मौसम रहेगा। तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। बारिश की संभावना 70% है.

आज का मौसम: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। धुंधला। उच्च 34 डिग्री सेल्सियस.
हवा की गति: 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा.
बारिश की संभावना: 70%.
न्यूनतम तापमान: 31 डिग्री सेल्सियस.
अधिकतम तापमान: 40 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है.
JUN 03, 2025 16:54 IST

नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद वेदर LIVE: आरसीबी वर्सेज पीबीकेएस आज के आईपीएल मैच में बारिश करेगी बड़ा बदलाव ?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले आज के आईपीएल फाइनल मैच में भारतीय मौसम विभाग अनुसार बारिश होने की संभावना है। खेल शुरू होने से लगभग एक या दो घंटे पहले बारिश आ सकती है और मैच में काफी देरी हो सकती है।
JUN 03, 2025 14:39 IST

आईपीएल 2025 फाइनल- पंजाब वर्सेज बेंगलुरु आईपीएल 2025 सीजन का फाइनल में बारिश डाल सकती है खलल

आज शाम अहमदाबाद में होने वाली बारिश IPL फिनाले की मुसीबत बढ़ा सकती है, IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक आज अहमदाबाद में हल्की से मध्य बारिश हो सकती है, आगामी तीन दिनों तक अहमदाबाद में शाम में माध्यम बारिश का अनुमान,अहमदाबाद में आज 39 डिग्री तापमान रहेगा, हवा की गति दक्षिण पश्चिम होने के चलते बारिश की संभावना, मौसम विभाग के मुताबिक 15 जून तक मॉनसून गुजरात में दस्तक देगी
JUN 03, 2025 14:37 IST

आईपीएल 2025 फाइनल मैच आज, जाने कब और कहां देखें बेंगलुरू बनाम पंजाब आईपीएल 2025 फाइनल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) और वेबसाइट पर, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टीवी पर देख सकते है
JUN 03, 2025 14:24 IST

पंजाब और बंगलुरु का कितनी बार आमना सामना: हेड टू हेड स्टैट्स

मैच खेले गए कुल- 36
पंजाब ने जीते- 18
आरसीबी ने जीते-18
JUN 03, 2025 13:08 IST

आईपीएल 2025 फाइनल, IPL 2025 Final Live Updates: जानें आईपीएल 2025 फाइनल कौन जीतेगा

गूगल के ताजा प्रेडिक्शन में भी दोनों टीमों के जीत प्रतिशत में ज्यादा अंतर नहीं नजर आ रहा है। गूगल के मुताबिक पंजाब किंग्स का जीत प्रतिशत 48 फीसदी है वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का जीत प्रतिशत 52 फीसदी है। ऐसे में आरसीबी का 18 साल का सपना पूरा हो सकता है।
JUN 03, 2025 12:36 IST

9 साल बाद आईपीएल को मिलेगा नया चैंपियन, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम


विकेटकीपर फिल सॉल्ट, जोश इंग्लिस
बैटर विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार
ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई
गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, विजय कुमाव वैशाख, अर्शदीप सिंह, यश दयाल
कप्तान श्रेयस अय्यर
उप-कप्तान फिल सॉल्ट
JUN 03, 2025 11:27 IST

IPL 2025 Final Live Updates: इस बार आईपीएल को मिलेगा नया चैंपियन, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग इलेवन (RCB Playing XI)- विराट कोहली, फिल सॉल्ट, लियाम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड/लियाम लिविंगस्टन, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, मयंक अग्रवाल।

पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन (PBKS Playing XI)- प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह ओमरजई, विजयकुमार वैशाख, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल/हरप्रीत ब्रार।
JUN 03, 2025 11:26 IST

IPL 2025 Final Live Updates: बेंगलुरू बनाम पंजाब आज के आईपीएल फाइनल मैच की पिच रिपोर्ट

आज बेंगलुरू और पंजाब की टीमों के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा। दुनिया के इस सबसे बड़े क्रिकेट मैदान की पिच ज्यादातर बल्लेबाजों को फायदा पहुंचाती आई है। हालांकि यहां पर स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों ने भी कई मौकों पर अहम भूमिका निभाई है। लेकिन ये साफ है कि इस पिच पर बल्लेबाज रनों का अंबार लगा सकते हैं। अब तक आईपीएल 2025 में अहमदाबाद के मैदान पर 8 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से सिर्फ दो ही पारियां ऐसी थीं जिसमें गेंदबाजों ने विरोधी टीम को ऑल-आउट करने में सफलता हासिल की। वहीं, इन आठ मैचों में सर्वाधिक स्कोर 243 रन रहा है जो पंजाब किंग्स ने मेजबान गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया था, ये इस मैदान पर आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है और आज वही पंजाब की टीम यहां फाइनल खेलने वाली है। आपको बता दें कि पंजाब किंग्स ने अहमदाबाद में इस साल दो मैच खेले हैं और दोनों मैचों में 200 से ऊपर का स्कोर बनाते हुए जीत दर्ज की है। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने इस बार यहां एक भी मुकाबला नहीं खेला है। ऐसे में पंजाब किंग्स के पास फाइनल मैच में ये अनुभव काम आ सकता है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज तक 43 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 21 मैच जीते हैं जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 22 मैचों में जीत हासिल हुई है। Read More IPL 2025 Pitch Report Today in Hindi
JUN 03, 2025 10:54 IST

IPL 2025 Final Live Updates: आज के इस महा मुकाबले का मैच कितने बजे शुरू होगा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच फाइनल मुकाबला मंगलवार (3 जून 2025) को खेला जाएगा।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 7 बजे होगा। Read More Here
JUN 03, 2025 10:51 IST

आईपीएल 2025 फाइनल, IPL 2025 Final Live Updates:आरसीबी बनाम पंजाब मैच में क्या बारिश डालेगी खलल? जानें अहमदाबाद के मौसम का हर अपडेट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, आज के आईपीएल मैच का मौसम लाइव यहां से देखें: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2025 के फाइनल में भिड़ेंगे। RCB बनाम PBKS मैच मंगलवार (3 जून) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है।PBKS और RCB अब इतिहास रचने से सिर्फ़ एक जीत दूर हैं। दोनों टीमें अपने पहले आईपीएल खिताब पर नज़र गड़ाए हुए हैं और खिताबी मुकाबले को जीतने के लिए बेताब होंगी। RCB और PBKS इस सीज़न की दो सर्वश्रेष्ठ टीमें रही हैं।PBKS ने लीग चरण में अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि RCB दूसरे स्थान पर रही। दोनों टीमों के 14 मैचों के बाद 19 अंक थे लेकिन PBKS सिर्फ़ नेट रन-रेट के कारण आगे रही। ऐसे में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। Read More Full Story Here