क्रिकेट

IPL 2025 Final Live Streaming Date Time: कब और कहां देखें बेंगलुरू बनाम पंजाब आईपीएल 2025 फाइनल

IPL 2025 Final Date Time, Full Schedule, Stadium Name, Match Preview, Live streaming Details in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 अब अपने अंत की ओर बढ़ रहा है और इसके खिताबी मुकाबले में पंजाब किंग्स की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होने वाली है। आइए जानते हैं कि इस मैच को कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2025 Final Date Time, Full Schedule, Stadium Name, Match Preview, Live streaming Details in Hindi: आईपीएल का महाकुंभ अब अपने अंत की ओर बढ़ गया है और 73 मैचों के बाद अब दो टीमों के बीच ट्रॉफी के लिए जंग होने वाली है। आईपीएल 2025 फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स (RCB vs PBKS) के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। इस महामुकाबले का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में किया जाने वाला है। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कप्तानी रजत पाटीदार (Rajat Patidar) करेंगे। वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के पास रहेगी। आइए जानते हैं कि इस मैच को कब और कहां आसानी से लाइव देखा जा सकता है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा (Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru Match Date)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच फाइनल मुकाबला मंगलवार (3 जून 2025) को खेला जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच यह मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru Match Venue)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru Match Time)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru Match On Tv)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru Match Live Streaming)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar)और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11 (RCB vs PBKS Predicted playing XI)

पंजाब की प्लेइंग इलेवन- प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोस इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, हरप्रीत ब्रार, अर्शदीप सिंह, इंपैक्ट- युजवेंद्र चहल।

बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन- विराट कोहली, फिल साल्ट, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, लियाम लिविंगस्टन, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, इंपैक्ट- सुयश शर्मा

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article