क्रिकेट

IPL 2025, DC vs LSG Match: पुरानी टीम लखनऊ के खिलाफ क्यों नहीं खेले केएल राहुल, जानिए वजह

IPL 2025, DC vs LSG Match: आईपीएल के 18वें सीजन के चौथे मैच में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों को यह पहला मुकाबला है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज और लखनऊ सुपर जायंट्स के पूर्व खिलाड़ी केएल राहुल नहीं खेल रहे हैं। आइए जानते हैं कि केएल राहुल सीजन का पहला मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं।

Image

ऋषभ पंत से मिलते हुए केएल राहुल। (Source: BCCI/IPL)

IPL 2025, DC vs LSG Match: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है, क्योंकि यह मुकाबला दोनों टीमों पहला मुकाबला है। दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन में कमियों को दूर करके एक मजबूत टीम तैयार की है। लखनऊ सुपर जायंट्स के पूर्व कप्तान केएल राहुल मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। विशाखापट्टनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम (Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में लखनऊ के खिलाफ दिल्ली ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की प्लेइंग-11 में केएल राहुल का नाम है। राहुल व्यक्तिगत कारणों से सीजन का पहला मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। बताया जा रहा है कि केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी प्रेग्नेंट हैं। इसलिए वह पत्नी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाह रहे हैं।

दिल्ली ने इतने करोड़ में खरीदा था राहुल को

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल पर पैसों की बरसात कर दी थी। ऑक्शन में उनको लेकर कई टीमों के बीच लंबी बोली चली थी, लेकिन अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मारी थी। दिल्ली ने केएल राहुल को 14 करोड़ रुपए में खरीदा था। राहुल का मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ रुपए बेस प्राइज था।

आईपीएल में ऐसा है केएल राहुल का प्रदर्शन

आईपीएल में केएल राहुल का शानदार प्रदर्शन है। उन्होंने आईपीएल करियर में कुल 4 टीमों से खेले हैं। उन्होंने 132 मैचों में 134.60 की स्ट्राइक रेट से 4683 रन बनाए हैं। राहुल ने आईपीएल में 4 शतक और 37 अर्धशतक जड़े हैं। उनका आईपीएल में सबसे बड़ी पारी नाबाद 132 रन की खेली है।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11

अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेट कीपर), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड

अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फॉफ डुप्लेसी, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article