क्रिकेट

RCB vs SRH: बेंग्लुरु और हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें कौन जीतेगा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 15, 2024, 05:50 AM IST

Aaj ka match kaun jitega RCB vs SRH: आईपीएल के 30वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंग्लुरु के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में पहले जानने की कोशिश करते हैं कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा?

Image

फाफ डु प्लेसिस और पैट कमिंस। (फोटो- IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद।
  • बेंग्लुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा मैच।
  • सनराइजर्स हैदराबाद का जीत प्रतिशत ज्यादा।

RCB vs SRH, Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Aaj ka match kaun jitega: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंग्लुरु के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला हाईस्कोरिंग मुकाबला हो सकता है, क्योंकि दोनों टीमों के खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं। आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का जमकर बल्ला चल रहा है, जबकि हैदराबाद के ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा सहित कई खिलाड़ी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। अगर पिछले मुकाबले की बात करें तो आरसीबी को पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस से हार झेलनी पड़ी थी, जबकि हैदराबाद को पंजाब किंग्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत मिली थी।

आरसीबी के खिलाफ हैदराबाद का जीत प्रतिशत ज्यादा

आईपीएल के मौजूदा सीजन में बेंग्लुरु और हैदराबाद के खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं। अगर पॉइंट टेबल पर नजर डालें तो सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन अच्छा है। टीम को 5 मैचों में से 3 मुकाबले में जीत मिली है और 2 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, आरसीबी के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टीम का मौजूदा सीजन उतना अच्छा नहीं रहा है। टीम को 6 मैचों में से सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है और 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही मौजूदा में सबसे आरसीबी ज्यादा मैच हारने वाली टीम बन गई है। वहीं, गुगल के मुताबिक, आरसीबी के खिलाफ हैदराबाद का जीत प्रतिशत ज्यादा है। हैदराबाद का जीत प्रतिशत 53% है, वहीं, बेंग्लुरु का जीत प्रतिशत 47% है।

आरसीबी और हैदराबाद में कड़ा टक्कर

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कड़ा टक्कर देखने को मिला है। दोनों टीमों के बीच कुल 23 मैच खेले गए हैं। इसमें हैदराबाद को 12 मैचों में और बेंग्लुरु को 10 मैचों में जीत मिली है। वहीं, दोनों टीमों के बीच एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकल सका है। बेंग्लुरु के खिलाफ हैदराबाद का हाईएस्ट स्कोर 231 रन और लोएस्ट स्कोर 125 रन है, जबकि हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी का हाईएस्ट स्कोर 227 रन और लोएस्ट स्कोर 68 रन है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु का स्क्वॉड

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशक, आकाश दीप। मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।

सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड

पैट कमिंस (कप्तान), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, मार्को जानसन, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी. नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कंडेय, उपेंद्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नितीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, ट्रैविस हेड, वानिंदु हसरंगा, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, जथावेध सुब्रमण्यन।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article