क्रिकेट

RCB vs DC: बेंगलोर और दिल्ली के बीच मुकाबला आज, यहां देखें आज कौन जीतेगा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 12, 2024, 07:50 AM IST

Aaj ka match kaun jitega RCB vs DC: आईपीएल के 62वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलोर के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले में पहले जानते हैं कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा?

Image

फाफ डु प्लेसिस और अक्षर पटेल। (फोटो- IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स।
  • बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला।
  • दिल्ली के खिलाफ आरसीबी का जीत प्रतिशत ज्यादा है।

RCB vs DC, Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Aaj ka match kaun jitega: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में रविवार को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला आरसीबी के होम ग्राउंड यानी बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। आईपीएल के मौजूदा सीजन में आरसीबी ने अपने घर में पांच मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को सिर्फ दो मुकाबले में जीत और तीन मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम एक बार फिर अपने घर में जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी। वहीं, टीम के पिछले पांच मुकाबले पर नजर डालें तो टीम को सिर्फ चार मुकाबले में जीत और सिर्फ एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

टेबल में आरसीबी से आगे दिल्ली

आईपीएल के 17वें मुकाबले में पॉइंट टेबल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से आगे है। दिल्ली की टीम को 12 मैचों में से 6 मैचों में जीत और इतने ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 12 अंक के साथ टेबल में 5वें नंबर पर हैं। वहीं, आरसीबी के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टीम को 12 मैचों में से सिर्फ 5 मैचों में जीत और 7 मैचों में हार मिली है। टीम 10 अंक के साथ टेबल में 7वें नंबर पर है। वहीं, गुगल के मुताबिक, दिल्ली के खिलाफ आरसीबी का जीत प्रतिशत ज्यादा है। आरसीबी का जीत प्रतिशत 55% है , जबकि दिल्ली कैपिटल्स का जीत प्रतिशत 45% है।

ओवरऑल आरसीबी का पलड़ा भारी

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कुल 30 मैच खेले गए हैं। इस दौरान दिल्ली के खिलाफ आरसीबी का पलड़ा भारी है। आरसीबी को 18 मैचों में जीत मिली है, जबकि दिल्ली की टीम को 11 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मैच परिणाम नहीं निकला है। दिल्ली के खिलाफ आरसीबी का हाईएस्ट स्कोर 215 रन और लोएस्ट स्कोर 137 रन है। इसी तरह आरसीबी के खिलाफ दिल्ली का हाईएस्ट स्कोर 196 रन और लोएस्ट स्कोर 95 रन है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का स्क्वॉड (Royal Challengers Bengaluru Squads)

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशक, आकाश दीप। मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड (Delhi Capitals Squads)

ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्श, इशांत शर्मा। यश ढुल, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article